Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

चुनाव आयोग ने की दो अफसरों पर बड़ी कार्रवाई, कमिश्नर और एडीएम को पद से हटाया..

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने एक बड़ी कार्रवाई की है. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर भारतीय प्रशासनिक सेवा और बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों को पद से हटाया गया है.

बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नई अधिसूचना के मुताबिक कोसी प्रमंडल के कमिश्नर आईएएस के० सेंथिल कुमार को पद से हटाया है. के० सेंथिल कुमार 1996 बैच के सीनियर आईएएस अफसर हैं, जिनका तबादला करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग में तत्काल प्रभाव से तैनात किया है.

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बक्सर जिले के एडीएम चंद्रशेखर झा को पद से हटाया गया है. चंद्रशेखर झा अपर समाहर्ता का पदभार देख रहे थे, जिनका तबादला करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग में तत्काल प्रभाव से तैनात किया गया है.

Related posts

थम गया लता मंगेशकर के सुरों का कारवां… 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांसें….कई दिग्गज हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि…

Bihar Now

गैंगवार में हुई गोलीबारी से थर्राया पूर्णिया, मौके से 49 खोखा, एक जिन्दा कारतूस बरामद…

Bihar Now

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो