Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़

भागलपुर में बम ब्लास्ट, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल, इलाके में सनसनी…

भागलपुर  : हबीबपुर थाना अंतर्गत करोड़ी बाजार के नया टोला में बम के फटने से दो बच्चे घायल हो गए हैं,बताते चलें कि हबीबपुर थाना अंतर्गत करोड़ी बाजार में कई बार बम कांड हो चुका है, करोड़ी बाजार के नया टोला निवासी मोहम्मद परवेज के दो बेटे बाहर से खेलते हुए हाथ में बोतल लेकर आए

, उसकी मां ने कहा यह गोला कहां से लाया है, इसे रख दो और खाना खा लो तभी उस बच्चे ने खेलने के दरमियान उस बोतल को जमीन पर पटका और दोनों भाई तबरेज जिसकी उम्र महज 8 साल है और हसनैन उर्फ छोटू जिसकी उम्र महज 6 साल है घायल हो गए हैं, आनन-फानन में परिजन उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज इलाज के लिए ले गए हैं, पुलिस इस केस के तहकीकात में जुट गई है।

वही परिजन का कहना है कि बच्चे को किसी ने बहला-फुसलाकर उसके हाथ में बम दे दिया , बच्चे खेलने के दौरान उसे जमीन पर जैसे ही पटका तो जोरदार आवाज हुआ और पूरा घर धुएं से भर गया, मैं बच्चे के लिए खाना निकालने गई थी जैसे ही आवाज सुनकर आई तो देखी कि मेरा दोनों बच्चा घायल अवस्था में पड़ा हुआ है, मेरा दोनों बच्चा तबरेज और हसनैन इसकी चपेट में आ गया। परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।

Related posts

Bihar Now

शराबबंदी का सच : नववर्ष के आगमन पर लाखों का शराब बरामद, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई…

Bihar Now

दरभंगा में डीलर की मनमानी से परेशान लाभुक… “मजबूरों” के मुनाफाखोर पर लगाम कब ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो