Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मोतिहारी में नदी के कटाव से जमींदोज हुआ बिल्डिंग, पानी के आगोश में दर्जनों घर…

मोतिहारी में दूसरी बार एक बार फिर से सिकरहना नदी ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। नदी का कटाव इतनी तेज है पक्के मकान को भी आने आगोश में ले लिया, सिकरहना नदी के कटाव को में जमीदोस होता हुआ बिल्डिंग की लाइब तस्वीर देख रहे है। मामला मोतिहारी के सुगौली प्रखंड के उतरी छपरा बहास के भवानीपुर में की है।

सिकरहना नदी में फिर से कटाव शुरू हो गया है। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। तीन चार घर सिकरहना नदी में समा गया। बिते बाढ़ के दौरान दर्जनों घर को नदी ने अपने आगोश में ले लिया। कई दिनों तक रूकरूक कर कटाव जारी था। एक बार फिर से रुक रुक कर कटाव जारी है। वहीं कई घर का आधा हिस्सा नदी ने काट लिया है। नदी के कटाव के चपेट आये कुछ लोगो का आशियाना कटने के कगार पर है।

जहां नदी किनारे बसे कुछ लोग अपना घर छोड दुसरे जगह आशियाना के तलास में जुट गए है तो कुछ लोग अपना घर द्वार हटा रहे है। नदी में रूक रूक कर हो रही कटाव एवं गिर रहे अर्की को देखते हुए तट के किनारे अवस्थित लोगों को सिकरहना नदी के आगोश में समाने का डर सता रहा है। जिन्हें भविष्य की चिंता सता रही है। नदी के किनारे इस बस्ती के करीब सिकरहना नदी की धार आ गई है। जिससे अन्य घरों पर कटाव का खतरा बढ़ गया है। जिससे लोग दहशत के माहौल में है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नदी कब अपने आगोश में हमलोगों को ले लेगा कहना मुश्किल। जिस तरह से कटाव हो रहा है ऐसे में सुरक्षित रहना मुश्किल हो गया है। इस डर से स्थानीय कुछ घर-परिवार की महिलाएं व बच्चे अपने घर के बचे भाग व सामान को हटाने में जूटे है।

लोगों में डर इस कदर कि बर्षो से कुछ लोगों का घर नदी में विलीन होते आया है। बताते चले कि बिते वर्ष भी हुए कटाव के कारण इन गांवों में भारी तबाही मची थी। जिस अनहोनी से लोग डरे सहमे है। हर वर्ष भवानीपुर में सिकरहना नदी कुछ घरों को काटती आ रही है। वावजूद भी इस दिशा को कोई ठोस पहल नहीं किया गया। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो कटाव के दौरान अधिकारी व जनप्रतिनिधि आते है। थोड़ा बहुत काम होता है। फिर स्थिति ज्यों की त्यों बनी रहती है।

विवेक कुमार, बिहार नाउ, मोतिहारी

Related posts

नालंदा में बाल बाल बचे नीतीश कुमार, हेलीकॉप्टर लैंडिंग से पहले टला बड़ा हादसा …

Bihar Now

कोरोना को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब कोरोना मरीजों को दी जाएगी होम आइसोलेशन की सुविधा…

Bihar Now

“राष्ट्रीय स्तर पर जातिगत जनगणना कराने और बिहार में आरक्षण की सीमा को 65 बढ़ाए जाने के निर्णय को नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग पुरी होने तक RJD का जारी रहेगा संघर्ष”

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो