Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

राज्यसभा सांसद संजय झा ने डाला वोट, झंझारपुर में हो रही बंपर वोटिंग…9 बजे तक हुआ 7% मतदान, दिलचस्प मुकाबला…

अजय धारी सिंह, झंझारपुर

तीसरे पेज में बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है .. अररिया, सुपौल, खगड़िया सहित झंझारपुर में सुबह से लोग मतदान कर रहे हैं .. झंझारपुर में महिलाएं सुबह से बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है .., झंझारपुर लोकसभा सभा में सुबह 09 बजे तक मतदान का प्रतिशत- 7 प्रतिशत हुआ है …

वहीं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद संजय झा ने भी अपने मत का प्रयोग किया है…संजय झा ने अपने गांव स्थित बूथ अररिया संग्राम में मत डाला है …

वहीं झंझारपुर लोकसभा में कुल 2037 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमे 1065 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। कल सुबह 6 बजे से मतडाले जाएंगे। झंझारपुर लोकसभा में कुल 20 लाख, 2 हजार, 951 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमे 10,45,444 पुरुष और 9,57,507 महिला मतदाता हैं।

झंझारपुर में मतदाता कुल 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। यहां मुख्य मुकाबला NDA की तरफ से जेडीयू प्रत्याशी रामप्रीत मंडल और इंडिया गठबंधन की तरफ से VIP के सुमन महासेठ के बीच है। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए जिले की नेपाल से लगी भारतीय सीमा को सील कर दिया गया है और सीमा पर गस्ती गया है।

Related posts

पटना में 12 जून को होगी विपक्षी पार्टियों की बड़ी बैठक, नीतीश के नेतृत्व में होगी बैठक…

Bihar Now

Breaking : मुंगेर में कृमि की दवा खिलाने से एक सरकारी स्कूल के 70 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती…

Bihar Now

सीएम नीतीश कुमार ने समस्तीपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण, कम्युनिटी किचन का निरीक्षण कर लोगों से की बातचीत, अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो