Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

JDU विधायक का अजीबोगरीब कारनामा !… मौत के बाद मुआवजे की मांग पर अड़े परिजनों को जड़ा थप्पड़ ….

भागलपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के जीरोमाइल चौक पर हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद पहुंचे गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल ने आक्रोशित परिजनों को थप्पड़ जड़ दी।

बुजुर्ग के मौत के बाद परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे, इसी दौरान विधायक गोपाल मंडल भी पहुंचे, जब मृतक के परिजनों के द्वारा विधायक गोपाल मंडल को मुहवाजे को लेकर कहा गया तो उन्होंने मृतक के परिजनों को तप्पड़ जड़ दी।
हालांकि विधायक गोपाल मंडल ने जिस युवक पर थप्पड़ जड़ा, जब उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बड़े भाई है कोई बात नहीं और आगे उन्होंने कुछ नहीं बताया।

दरअसल, शनिवार की सुबह साइकिल सवार एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार ट्रक ने दिया था जिसके बाद आक्रोशत परिजनों ने जीरोमाइल से सबौर जाने वाली मुख्य मार्ग को जामकर मुहवाजे की मांग पर अड़े हुए थे तीन घंटे तक लोगों ने मुख्य मार्ग को पूरी तरह बाधित कर दिया है

हालांकि घटना की सूचना पर ट्रैफिक डीएसपी के अलावा कहीं थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। परिजनों को समझाने बुझाने की प्रयास की जा रही है।

विधायक गोपाल मंडल ने बताया कि वह मेरे समर्थक है वह मुझे खींच रहे थे, जिसके कारण मैंने उसे थप्पड़ मारा है। मेरे विधानसभा क्षेत्र के बगल के पंचायत के ही मृतक है।

मुआवजे की मांग को लेकर डीएम व परिवहन विभाग को लिखेंगे और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलवाएंगे, फिलहाल आक्रोशित लोग अभी भी जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं।।

Related posts

दरभंगा में सुशील मोदी के संबोधन के दौरान ऑडिटोरियम में लगी आग, थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का बना माहौल….

Bihar Now

मंत्री तेज प्रताप यादव का विवादास्पद बयान ! …’भगवा पार्टी और RSS के लोग सड़कों पर लड़कियों को छेड़ते हैं, भाजपा के लोग हत्यारे हैं, गुंडे हैं, अपराधी हैं”…

Bihar Now

सड़क के निर्माण के साथ उसके रखरखाव के लिए भी सरकार को जिम्मेवारी लेनी पड़ेगी : नीतीश कुमार

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो