इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है..अपराधियों ने सरेराह युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव समेत दो लोगों को गोली मार दी है..जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है..
घायल जेडीयू नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है..घटना नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मुहल्ले की बताई जा रही है.. बाइक सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.. घटना के बाद से इलाके में पूरी तरह सनसनी का माहौल है.. हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके वारदात पर पुलिस पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है…
राकेश कुमार, बिहार नाउ,आरा
।
