Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

पेट्रोल पंप पर खड़ी ट्रक से 100 बोरी चीनी चोरी…

बेगुसराय: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय के तेघरा थाना क्षेत्र से आ रही है जहां शनिवार की अहले सुबह पेट्रोल पंप पर खड़ी ट्रक से करीब 100 बोरी चीनी को चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है।

जानकारी के अनुसार तेघरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर खरी ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP53FT-4555 का चालक जो कि रामगोला शुगर मिल उत्तर प्रदेश से चीनी लोड कर तेघरा बाजार के व्यवसाई कुमार इंटरप्राइजेज के संचालक शिबू साह के यहां अनलोड करने के लिए पहुंचा था। रात्रि 3:00 बजे के करीब तेघरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा कर मालिक को टेलीफोन कर सूचना दिया कि गाड़ी पहुंच चुकी है जिसके बाद ड्राइवर व खलासी गाड़ी में सो गया।

शनिवार की सुबह जब उक्त व्यापारी अपने सामान को खाली कराने को ले पहुंचा तो ट्रक के पिछले हिस्से से करीब 100 बोरी चीनी गायब थे इस संबंध में ड्राइवर , खलासी व व्यापारियों के द्वारा स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी गई है।

बताते चलें कि जिस चीनी मिल से उक्त ट्रक चीनी लोड कर चला था जिस दौरान 600 बोरा चीनी लोड कर टेकरा के लिए चला था जहां पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक में से अज्ञात चोरों के द्वारा एक सौ बोरी चीनी की चोरी कर ली गई है सूचना पाकर तेघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

प्रदीप झा, बेगूसराय…

Related posts

Practice Winning Pokies Free

Bihar Now

भारत नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव, नेपाली APF और भारतीय ग्रामीणों के बीच झड़प, नेपाल की ओर से हुई थी फायरिंग…

Bihar Now

कौन है “ठग्स ऑफ बिहार” ?…किसने किस पर किया करारा हमला ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो