Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

ललन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में उत्साह का बढ़ा संचार – रंजीत झा…

जदयू के प्रदेश सचिव रंजीत कुमार झा ने बयान जारी कर कहा है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी के नेतृत्व में पार्टी और मज़बूत होगी, ललन सिंह जी के स्वागत में जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह दिखा वह अभूतपूर्व है और पूरे कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार प्रवाहित हुआ है !

झा ने कहा कि उनके नेतृत्व में हम सभी साथी पूरे जोश के साथ संगठन को मजबूत करने के काम में और नए जोश एवं उत्साह के साथ लगेंगे तथा विगत 15 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो काम किया है उसे लोगों के घर-घर तक पहुँचाने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि ललन सिंह जी के पास कई दशकों का समृद्ध अनुभव होने के साथ लंबे संसदीय जीवन का अनुभव भी है। इसका उपयोग वह दल को आगे बढ़ाने और देश भर में जदयू का विस्तार करने में करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में मुखर वक्ता के तौर पर पहचान बनाने वाले हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमेशा जदयू को मजबूत करने का काम किया है। उनके नेतृत्व में पार्टी और आगे बढ़ेगी तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढेगा।

Related posts

तेजस्वी यादव के पटना पहुंचते ही जेडीयू का जोरदार हमला…कोरोना काल में इतने दिनों से कहां थे भ्रष्टाचार के राजकुमार – नीरज कुमार…

Bihar Now

बिहार मे बहार है,अपराधियों की जय जयकार है !

Bihar Now

राजद की छवि खराब करने के लिए एक मीडिया की ओर चलाई जा रही सुनियोजित खबर, जेडीयू और बीजेपी की साज़िश – RJD…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो