Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

…”वो” जिसके लिए फरिश्ता बन बैठे दरभंगा DM डॉ.त्यागराजन एस एम !…

दरभंगा : कोरोना महामारी के बीच जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के लिए सरकार हर स्तर से लोगों तक मदद पहुंचा रही है… वहीं कई सामाजिक संगठन से लेकर व्यक्तिगत स्तर तक पर राहत बांटी जा रही है.तमाम जिलों के अधिकारी भी हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं… लेकिन इस सबसे बीच दरभंगा DM त्यागराजन ने एक ऐसे जरुरतमंद को ऐसी स्थिति में मदद किया, जो शायद किसी फ़रिश्ते का ही ये काम हो सकता है..जो DM बन बैठे….

सोशल‌ मीडिया के माध्यम से DM को एक ऐसे परिवार के बारे में जानकारी मिलती है,जिसका न कोई मोबाइल नंबर हो, न ही कोई कोई एड्रेस और न ही कोई कांटेक्ट.. सिर्फ जानकारी ये होती है कि वो परिवार दरभंगा में किराएदार के रुप में रहता है… उसका पति कहीं बाहर और उसके घर में छोटे बच्चे …घर में अनाज नहीं..कई दिनों से भूखे होने की सूचना दरभंगा डीएम को जरुरतमंद के बहन के माध्यम से सोशल मीडिया पर डीएम को मिलता है…

इसके बाद जिलाधिकारी दरभंगा अपने अधिकारी को नंबर ट्रेक करके उस परिवार तक पहुंचने का आदेश देते हैं..और नंबर ट्रेकिंग के आधार उस परिवार तक पहुंचा जाता है और उसको हर वो जरुरत की सामान दी जाती है…

चावल,आटा, फल, बच्चों के लिए दूध लिए अधिकारी उस जरुरतमंद के दरवाजे पर अचानक दस्तक देते हैं, जिसके बाद दूसरे मंजिल पर किराए में रह रहे जरुरतमंद को बताया जाता है कि ये सभी सामान आपके लिए डीएम दरभंगा ने भेजा है.

.. फिर करता था सामान हाथों में लेते ही उसके चेहरे पर वो मुस्कान  वापस लौट आया जैसे कि उसको किसी फ़रिश्ते से मुलाकात हो गई हो..और हो भी क्यों न.. जिसके बाद डीएम का नाम पूछती है और भरे हुए गले से डीएम को धन्यवाद कह देने की बात कहती है…

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

एक शहजादे दिल्ली में, दूसरे पटना में, दोनों के रिपोर्ट कार्ड में घोटाला… PM मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला…

Bihar Now

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन भूमिगत पैदल यात्री मार्ग (सब-वे) तथा डबल डेकर फ्लाईओवर का किया निरीक्षण,‌अधिकारियों को दिए निर्देश…

Bihar Now

बड़ी खबर : दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही 2 लोगों की मौत, 2 की हालात नाजुक,घंटों बाद मौके पर पहुंची पुलिस…

Bihar Now