मुजफ्फरपुर में विशेष पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर करजा थाना क्षेत्र के रसूलपुर इलाके में शराब धंधेबाजों के ठिकाने पर छापेमारी कर चार शराब तस्कर को ग्रिफ्तार किया। इस दौरान ठिकाने से 50 लाख रुपये बरामद किया गया है।पुलिश ने मौके से दो पिस्टल,एक राइफल और तीन मैगजीन के साथ 26 लीटर शराब बरामद किया।
एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कर्जा थाना इलाके में शराब माफिया द्वारा शराब डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा।सिटी एसपी के नेतृतित्व में एक टीम गठित कर छापेमारी कर चार शराब माफियाओ को ग्रिफ्तार किया गया।ग्रिफ्तार माफिया जेल भी जा चुके है।पुलिस सभी से पूछ ताछ कर रही है।
