Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

सभी संशय खत्म, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, खुद कर दिया एलान…

Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर जारी संशय पूरी तरह से खत्म हो चुका है। मुख्यमंत्री ने खुद एलान कर दिया है कि वह राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है और राज्य के लोगों को संदेश दिया है।

नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, “पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।

संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।

मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा”।

Related posts

महज चंद घंटों में क्यों बदलना पड़ा JDU को नारा !

Bihar Now

Breaking : बेगूसराय गोलीकांड के बाद फिर बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग, थाने के सामने से लगभग 5 किमी तक होती रही फायरिंग, “सु”शासन पर सवाल !…

Bihar Now

बिहार के सिवान में अपराधियों ने शिक्षक को दिन दहारे मारी गोली

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो