Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को JDU ने बाहर‌ का रास्ता दिखाया, विधानसभा अध्यक्ष से अनंत सिंह की सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा…

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारों से सामने आ रही है, लगातार जेडीयू पार्टी के खिलाफ बगावत के सुर अपनाने को लेकर अनंत सिंह पर बड़ी कार्रवाई जेडीयू पार्टी ने की है …

विगत कुछ दिनों से लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करने, शीर्ष नेतृत्व के लिए अमर्यादित एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने तथा अभी-अभी सम्पन्न हुए विधान परिषद् चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के विरुद्ध कार्य करने व दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के कारण श्री अनंत कुमार सिंह, स.वि.स. (मोकामा) की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए, उन्हें अगले छह (6) वर्षों के लिए जनता दल (यूनाइटेड) से निष्कासित किया जाता है। साथ ही, पार्टी माननीय अध्यक्ष, बिहार विधानसभा से भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत विधानसभा सदस्य के रूप में उनकी सदस्यता अविलंब रद्द करने हेतु अनुशंसा करती है।

इसी के साथ  नीलम देवी, पूर्व स.वि.स. की प्राथमिक सदस्यता भी दलविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण रद्द की जाती है और उन्हें भी पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।

Related posts

दर्दनाक सड़क हादसे में भाई बहन गंभीर रूप से घायल, दरभंगा निवासी हैं दोनों…

Bihar Now

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो शातिर गिरफ्तार…

Bihar Now

सीएम के गृह जिले से संवेदनहीन खबरें… लापरवाही को लेकर एक महिला क्वरंटाइन सेंटर में हुई गर्भपात, दूसरी सदर अस्पताल के खुले आसमां में दी नवजात को जन्म !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो