Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा शिक्षक सीट पर महागठबंधन में रार !… लालू यादव ने मदन मोहन झा के खिलाफ कुंवर राय को उतारा…दिलचस्प हुआ मुकाबला, मदन मोहन झा का पलड़ा भारी !…

पटना : बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर महागठबंधन में घमासन मचा हुआ है. आरजेडी ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए न सिर्फ अपने पत्ते खोले बल्कि ये भी जता दिया को वह कांग्रेस से दो-दो हाथ के मूड में है.

इस सीट पर कांग्रेस ने अपना पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान एमएलसी मदन मोहन झा को उम्मीदवार बनाया था. इस सीट पर कैंडिडेट की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि महागठबंधन दो-फाड़ हो चुका है.

कुंवर राय के नाम की घोषणा के बाद दरभंगा क्षेत्र का चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है. स्थानीय नेताओं को उम्मीद है कि जमीनी स्तर पर शिक्षकों के बीच मदन मोहन झा की मजबूत पकड़ का फायदा इस चुनाव में सीधे तौर पर मिलेगा. मदन मोहन झा   कांग्रेस के मौजूदा एमएलसी भी हैं….

कांग्रेस के प्रत्याशी व मौजूदा MLC मदन मोहन झा कई दफा से शिक्षकों के दिल पर राज करते आए हैं, इसलिए स्थानीय राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस चुनाव में मदन मोहन झा तमाम कैंडिडेट्स के बीच सबसे प्रभावशाली उम्मीदवार हैं और जीत दर्ज करेंगे…

वहीं NDA समर्थित जेडीयू ने भी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से धनश्याम राय को मैदान में उतारा है … ऐसा माना जा रहा है कि मुख्य मुकाबला मदन मोहन झा और धनश्याम राय के बीच ही होगा .. जिसमें मदन मोहन झा का पलड़ा भारी है.. हालांकि मुकाबला बहुत दिलचस्प हो गया है, जीत और हार का फैसला तो रिजल्ट आने के बाद ही सामने आएगा …

Related posts

Bihar Now

सीढ़ी चढ़ने के दौरान गिरे राज्यपाल, सुरक्षाकर्मियों ने उठाया, श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में जाते समय फिसला पैर …

Bihar Now

लापरवाह पैनोरमा बिल्डर्स की मनमानी ने उड़ा दी कई घरों की नींद…पूछ रही जनता, आखिर क्यों ख़ामोश है जिला प्रशासन ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो