Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

“नालंदा में ‘छोटे सरकार’ का जलवा! अनंत सिंह का काफिला पहुंचा, सड़क पर उफला जनसैलाब!”

नालंदा की धरती पर आज हलचल अचानक तेज हो गई, जब मोकामा के बाहुबली JDU विधायक और समर्थकों के चहेते ‘छोटे सरकार’ यानी अनंत सिंह का काफिला वहां पहुंचा!

गाड़ियों की लंबी कतार, बजते हूटर और समर्थकों की गगनभेदी नारेबाजी! जैसे ही अनंत सिंह का काफिला नालंदा की सीमाओं में दाखिल हुआ, माहौल पूरी तरह से चुनावी रंग में ढल गया। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ अपने नेता का जोरदार स्वागत किया।

सियासत के मैदान में अपने खास अंदाज और बेबाकी के लिए मशहूर अनंत सिंह का यह दौरा नालंदा के सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ गया है। समर्थकों का कहना है कि यह सिर्फ एक दौरा नहीं, बल्कि क्षेत्र में उनके बढ़ते प्रभाव और जनता के अटूट विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है!

काफिले के रास्ते में आने वाली हर सड़क पर लोगों का हुजूम ‘छोटे सरकार’ की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखा। अब देखना यह होगा कि नालंदा की इस धमक का आने वाले समय में बिहार की राजनीति पर क्या असर पड़ता है!

Related posts

अररिया में हैवानियत की हद पार, पति को बंधक बना पत्नी के साथ गैंगरेप, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ा, दो फरार …

Bihar Now

नहाने के दौरान नदी में डूबने से दो की मौत, एक को बचाया गया..

Bihar Now

बिहार में बेखौफ अपराधी !… बंदूक के नोक पर दो करोड़ का सोना एवं दो लाख की सोना उड़ा ले गए अपराधी, जांच में जुटी पुलिस …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो