Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

चिराग पासवान का अपनी ही सरकार पर बड़ा हमला !… कहा – बिहार में प्रशासन पूरी तरह निकम्मा हो चुका है… ऐसी सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा और दुखी हूं…

बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। अब चिराग पासवान भी मीडिया के सामने इस मुद्दे पर खुलकर बोल रहे हैं।

विभिन्न जिलों से आ रही आपराधिक घटनाओं की तस्वीरों ने महिला सुरक्षा के दावों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं, जिससे प्रदेश की छवि पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

लगातार हो रही इन वारदातों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के अहम सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान नाराज नजर आ रहे हैं।

एक इंटरव्यू और मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। एनडीए के साथी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि राज्य में अपराध के जो हालात हैं, उसे देखकर उन्हें मौजूदा सरकार का सहयोगी होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है।

एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे बिहार की वर्तमान स्थिति और उनके रुख को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रदेश का कोई भी नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है।

चिराग ने स्पष्ट किया कि चूंकि उनकी पार्टी सरकार में शामिल है, इसलिए वे इस नाकामी की जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकते।

उन्होंने कहा कि सरकार का हिस्सा होने के नाते मैं इस सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ सकता। मुझे खुद इस बात पर शर्म आती है कि हम ऐसी व्यवस्था के साथ खड़े हैं जहां इस तरह की घटनाएं लगातार घट रही हैं। इन मामलों को किसी भी स्थिति में हल्के में नहीं लिया जा सकता।

Related posts

बैंक के लॉकर से करोड़ों का सोना चोरी, तफ्तीश में जुटी पुलिस, दो कर्मचारी निलंबित…

Bihar Now

“बच्चों का टीकाकरण कागज पर होना खोल रहा है उपमुख्यमंत्री के कार्य प्रणाली की पोल… कागज पर ही चल रहा है राज्य का अनेक विभाग”…

Bihar Now

औरंगाबाद की रामायणी राय बनीं मैट्रिक में बिहार टॉपर, बनना चाहती है पत्रकार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो