Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार : भ्रष्ट BDO के पांच ठिकानों पर छापेमारी, आय से 1.70 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में रेड…

दरभंगा: बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से है जहां बहादुरपुर प्रखंड के BDO आनंद कुमार विभूति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई यानीEOU नेबड़ी कार्रवाई की है.EOU की टीम ने BDO के पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है.

बहादुरपुर प्रखंड के जनकपुरी मोहल्ला स्थित किराए के आवास और कार्यालय समेत अलग-अलग ठिकानों पर मंगलवार कोEOU की टीम तलाशी ले रही है. आवास परBDO आनंद कुमार विभूति मौजूद नहीं हैं. वहीं, उनकी पत्नी सेEOU की टीम पूछताछ कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर केBDO कार्यालय में भीEOU की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है. आनंद कुमार विभूति का कुछ महीने पहले ही मुजफ्फरपुर के कांटी से तबादला होकर बहादुरपुर प्रखंड मेंBDO के पद पर तैनाती हुई थी.

निगरानी विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आनंद कुमार विभूति के खिलाफ उनकी ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिला है. जांच में1करोड़71लाख84हजार रुपये से अधिक की संपत्ति ज्ञात आय से अधिक पाए जाने की बात कही गई है, जो उनकी ज्ञात आय से करीब121.87प्रतिशत अधिक बताई गई है.

EOU की यह कार्रवाई विभागीय शिकायत के आधार पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है. फिलहाल अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी और पूछताछ जारी है. छापेमारी पूरी होने के बाद बरामदगी और अन्य संपत्तियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

Related posts

लालू यादव पर जेडीयू का जोरदार हमला, “जनता ने नकारा, टोपी को ठुकराया… लालच की खातिर सब छूटा, लालच की खातिर सब रुठा…

Bihar Now

पीएम के बयान पर जेडीयू का प्रहार, विपक्षी एकता की बैठक से बौखलाहट में बीजेपी…

Bihar Now

तीसरी बार मोदी सरकार !… 8 जून को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो