lपटना : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना में 7 सीटों पर उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट तक मिल गए लेकिन दरभंगा स्नातक सीट पर अब भी पेंच फंसा हुआ था लेकिन अब आरजेडी के अनिल झा ने NDA के सर्वेश कुमार को मात दे दिया है.. अनिल झा ने तकरीबन 500 वोट से सर्वेश कुमार को हरा दिया है.. हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा बाकी है..
बिहार की 8 MLC सीटों की मतगणना के नतीजे
दरभंगा ग्रेजुएट : अनिल झा (RJD) की
दरभंगा शिक्षक : सुरेश प्रसाद राय (जनसुराज) जीते
दरभंगा स्नातक – अनिल झा (RJD)
कोसी ग्रेजुएट : एन के यादव (बीजेपी) जीते
सारण शिक्षक : राहुल राज ( निर्दलीय) जीते
तिरहुत शिक्षक : नरेंद्र प्रसाद सिंह ( BJP) जीते
तिरहुत ग्रेजुएट : वंशीधर ब्रजवासी ( निर्दलीय) जीते
पटना शिक्षक : डॉ संजीव कुमार (RJD) जीते
पटना ग्रेजुएट : नीरज कुमार ( JDU) जीते
बता दें कि NDA के प्रत्याशी सर्वेश कुमार सीटिंग MLC थे और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार घनश्याम राय को भी हार का सामना करना पड़ा है यानी दरभंगा से दोनों सीटों पर NDA को निराशा हाथ लगी है…
दरभंगा स्नातक सीट पर नतीजों से पहले जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी सहित कई बड़े नेताओं ने उम्मीदवार को बधाई दी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ”बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी सर्वेश कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”
