Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बक्सर में 34.50 लाख का शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार…

बक्सर : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का खेल थम नहीं रहा है। इसी कड़ी में बक्सर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वीर कुंवर सिंह उत्तर प्रदेश-बिहार चेक पोस्ट पर पुलिस ने दो अलग-अलग ट्रकों से साढ़े 34 लाख रुपये की भारी मात्रा में शराब बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, तस्करों द्वारा शराब को बड़ी ही शातिराना तरीके से फर्नीचर में छुपा कर बिहार में खपाने के लिए लाया जा रहा था। चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस टीम ने शक के आधार पर दोनों ट्रकों की तलाशी ली, तो फर्नीचर के अंदर छुपा कर रखी गई शराब का बड़ा जखीरा बरामद हुआ।

इस मामले में पुलिस ने दोनों ट्रकों के दो चालकों/तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह शराब किसके द्वारा मंगवाई जा रही थी और इसके पीछे कौन सा बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।

धीरज कुमार, बक्सर

Related posts

Bihar Now

Big Breaking : LJP में घमासान, चिराग ने एलजेपी के बागी 5 सांसदों को पार्टी से किया निष्कासित…चाचा ने बैठक कर चिराग को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाया…

Bihar Now

बिहार आ रही ट्रेन को पकड़ने के लिए मची भगदड़,सूरत रेलवे स्टेशन पर 1 यात्री की मौत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो