Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

रफ़्तार की कहर ने ली एक युवक की जान, आक्रोशित लोगों ने किया NH जाम…

बेगूसराय:तेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर से शुक्रवार की रात सड़क पार कर रहे एक युवक और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में सुरों गांव निवासी सुधीर महतो की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सुरों गांव के पास एनएच-28 की है।

घटना से नाराज लोगों ने शव के साथ सुरो गांव के निकट हाइवे को जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने मुरली टोल और झमटिया के बीच ट्रैफिक पुलिस की नियुक्ति और मृतक परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर एनएच-28 जाम किया।

स्थानीय मुखिया शंकर साह ने बताया कि यहां बराबर सड़क दुर्घटना होती है, हर बार प्रशासन मुआवजा का आश्वासन देता है, लेकिन फिर कोई कार्रवाई नहीं होती है। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

मांझी के बेटे को केंद्र का तोहफा, संतोष सुमन को मिली Y+ श्रेणी की सुरक्षा…

Bihar Now

“हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं… लिखिएगा मत, सिर्फ याद रखिएगा”… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से क्यों की ये अपील ?…

Bihar Now

Big Breaking: मुजफ्फरपुर में दिखा भीड़ का क्रूर चेहरा,चोरी के आरोप में 3 बच्चों की पहले पोल से बांधकर की पिटाई,फिर मोमबत्ती से जलाया, मूकदर्शक बने रहे लोग…

Bihar Now