Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार सरकार ने गांधी जयंती पर जारी की जातीय जनगणना रिपोर्ट….

बिहार में सामान्य वर्ग के लोगों की आबादी 15 प्रतिशत है। बिहार की नीतीश कुमार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट में यह बात आयी है। सोमवार को मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने यह रिपोर्ट जारी की।बिहार में सामान्य वर्ग के लोगों की आबादी 15 प्रतिशत है।

पिछड़ा वर्ग की आबादी 27 प्रतिशत से ज्यादा है, जबकि अनुसूचित जाति की आबादी करीब 20 फीसदी है। नीतीश कुमार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट में यह बात आयी है। सोमवार को मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने यह रिपोर्ट जारी की।

बिहार में 81.99 प्रतिशत हिन्दू हैं
बिहार में 81.99 प्रतिशत यानी लगभग 82% हिंदू हैं। इस्लाम धर्म के मानने वालों की संख्या 17.7% है। शेष ईसाई सिख बौद्ध जैन या अन्य धर्म मानने वालों की संख्या 1% से भी कम है।

बिहार में जब भारतीय जनता पार्टी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी सरकार में थी, तभी बिहार विधानसभा और विधान परिषद ने राज्य में जाति आधारित गणना कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया था। कोरोना की स्थिति संभालने के बाद 1 जून 2022 को सर्वदलिय बैठक में जाति आधारित गणना को सर्वसम्मति से करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

जानिए, किस वर्ग की कितनी आबादी

सामान्य वर्ग – 15.52%
पिछड़ा वर्ग- 27.12%
ओबीसी – 36.1%
अनूसूचित जाति- 19.65%
अनूसचित जनजाति – 1.68%

जानिए, किस जाति की कितनी आबादी. :

ब्राह्मण- 3.67%
राजपूत- 3.45%
भूमिहार- 2.89%
कायस्थ – 0.60%
यादव – 14.26 %
कुरमी- 2.87%
तेली- 2.81%
मुसहर- 3.08%
सोनार-0.68%

Related posts

बिहार में बेख़ौफ़ अपराधी !…सीवान में ज्वेलरी शॉप से 6 लाख की लूट, बाइक पर सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम…

Bihar Now

बेगूसराय में फिर दोहराया गोलीकांड !….हवा हवाई साबित हुए पुलिस के दावे.. “सु”शासन का इकबाल खत्म ?…

Bihar Now

रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो