Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

जननायक’ कर्पूरी ठाकुर ने सादगी से राजनीति में लंबी लकीर खींची : मुकेश सहनी

पटना :  ‘भारत रत्न’ से सम्मानित बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की आज 101 वीं जयंती मनाई गयी। इस मौके पर विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बिहार के पूर्व मंत्री ने कहा कि पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए जिस प्रकार से कर्पूरी ठाकुर ने संघर्ष किया है, वो हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि आज हम उनकी जयंती मना रहे हैं। हम उनके चरणों में नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय को लेकर अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए। उन्होंने पिछड़े समाज के उत्थान के लिए कई कदम उठाए।

उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को अति पिछड़ों के मसीहा बताते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीब, शोषित एवं वंचितों को न्याय देने आजीवन काम किया। कर्पूरी ठाकुर की सादगी ही उनकी पहचान थी और प्रदेश के सबसे ऊंचे पद पर पहुंचने के बाद भी उन्होंने अपनी उस पहचान को नहीं छोड़ा।

सहनी ने कहा कि वीआईपी शुरू से शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों, महिलाओं और अल्पसंख्यको के साथ हर वर्गों के हक और अधिकार के प्रति हम सजग है।

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि हमारा संघर्ष जारी है और हमारी पार्टी पिछड़ों का हक दिलाकर रहेगी। उन्होंने कहा कि वीआईपी कर्पूरी ठाकुर के सपने को लेकर आगे बढ़ रही है और उनके सपनों को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता है।

Related posts

बिहार में वैगन -कार को बना डाला हेलिकॉप्टर… अब सिर्फ 11,000 रुपए के भाड़े पर दूल्हे हेलिकॉप्टर से जाकर करेंगे शादी …

Bihar Now

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर बिहार में सियासी संग्राम !… JDU ने किया बहिष्कार, बीजेपी ने किया प्रहार …

Bihar Now

तूल पकड़ रहा थानाध्यक्ष का मामला , सड़क जाम कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो