Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

BJP विधायक व पूर्व मंत्री ने जीत दर्ज करते ही उड़ाई कानून की धज्जियां, प्रतिबंध के बावजूद निकाली जुलूस… SSP ने कहा – मामले की जांच कर होगी उचित कार्रवाई…

बिहार के फिर से पूर्ण बहुमत के साथ NDA की सरकार अभी तक के  रुझानों के मुताबिक बनने जा रही है.. विधानसभा चुनाव के नतीजे चंद घंटों में अधिकारिक तौर पर सामने आ जाएंगे, हालांकि कई सीटों पर मतगणना जारी है… लेकिन ये स्पष्ट हो गया है कि बिहार में फिर से NDA के पक्ष में जनादेश सामने आए हैं..

जनादेश को लेकर NDA के तमाम घटकों दलों के कार्यालय से लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जश्न का माहौल है .. लेकिन इसी एक ऐसी तस्वीरें सामने आई है, जिसमें दरभंगा के छठी बार जीत दर्ज करने वाले विधायक संजय सरावगी ने खुलेआम कानून को ठेंगा दिखाते हुए नजर आए हैं, ..जिसका वीडियो तेजी वायरल हो रहा है.. हालांकि बिहार नाउ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है…

जब इस मामले की जानकारी दरभंगा के SSP को हुई, तो उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बातें कहीं…

आपको बता दें कि बिहार पुलिस मुख्यालय ने 16/10/2025 तक आर्दश आचार संहिता के तहत विजय जुलूस अन्यथा 5 लोगों को एक जगह इकट्ठा होने पर रोक लगाए हुए है, बावजूद पूर्व मंत्री व जीत दर्ज कर विधायक संजय सरावगी ने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए जुलूस निकाली ….

 

पूर्व मंत्री व दरभंगा के बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने जीत दर्ज करने के बाद अपने समर्थकों के साथ प्रतिबंध के बावजूद जुलूस निकाली … विधायक संजय सरावगी ने जुलूस निकालने की लाइव वीडियो जारी की है… जिसमें खुद विधायक संजय सरावगी गाड़ी पर सवार होकर विक्ट्री साइन दिखाते नजर आ रहे हैं और उनके तकरीबन सैकड़ों समर्थक नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं..

 

Related posts

No Deposit Casino Real Money Au

Bihar Now

गोलियों की तरतराहट से दहला बिहटा !

Bihar Now

बिहार में सियासी हलचल तेज…क्या मुकेश सहनी ने छोड़ा मांझी का साथ ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो