बिहार के 2 सीटों पर उपचुनाव जीतने के बाद जेडीयू लगातार आरजेडी पर हमलावर है.. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक बार फिर लालू यादव पर करारा हमला बोला है..
नीरज कुमार ने यह लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा है कि जनता ने लालू यादव को नकार दिया है जिसके बाद लालू यादव टोपी को ठुकरा दिए हैं.. . नीरज कुमार ने हमला करते हुए कहा कि
“टोपी, गमछा सब छूट गया, मन जनता का जब रूठ गया…
रूठा अर्जुन से कृष्ण भी, और रूठा पुराना मित्र भी…
लालच की खातिर सब छूटा, लालच की खातिर सब रूठा”..
दरअसल, दोनों सीटों पर करारी हार के बाद आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना से वापस दिल्ली लौट गए हैं.. पटना से दिल्ली लौटने के क्रम में लालू प्रसाद यादव ना तो टोपी पहने थे और ना ही आरजेडी का गमछा लिए हुए थे..
जबकि दिल्ली से पटना आने के क्रम में लालू प्रसाद यादव अपने दिए गए आदेश का पालन करते हुए पार्टी का टोपी और गमछा दोनों पहने हुए थे.. जिसके बाद लालू प्रसाद यादव पर जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने जमकर हमला बोला है…
