Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पूर्व मेयर की अनोखी पहल, भिक्षाटन कर जरुरतमंद लोगों को कर रहे सहयोग…

कोरोना संक्रमण के इस वैश्विक आफत के बीच तथा संक्रमण को देखते हुए किए गए लॉक डाउन के बीच अब बेगूसराय में धीरे-धीरे लोगों का जीना मुहाल होता जा रहा है ।

इसी कड़ी में सरकार के साथ-साथ अब स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मदद के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं । ऐसे ही एक कोरोना सैनानी बेगूसराय के पूर्व मेयर संजय सिंह की बात करें तो वह मदद के लिए खुद भी आगे बढ़े तथा भिक्षा टन करके अन्य लोगों को भी मदद के लिए जागृत किया है।

पूर्व मेयर संजय सिंह के द्वारा किए गए इस कार्य की लोग भूरी भूरि प्रशंसा कर रहे हैं ।दरअसल लॉक डाउन स्थिति में जहां लोगों का घर से निकलना मुहाल हो गया है और काम नहीं मिलने की स्थिति में कई घर ऐसे हैं जिनके सामने अब राशन पानी की भी समस्या उत्पन्न होने लगी है।

हालांकि सरकार भी लोगों के मदद के लिए राशन पहुंचाने का काम शुरू कर चुकी है लेकिन फिर भी जमीनी स्तर तक अभी सभी लोगों को मदद नहीं मिल पा रही है । ऐसे में बेगूसराय के पूर्व मेयर संजय सिंह विभिन्न जगहों से चंदा इकट्ठा करके तथा नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को चावल ,दाल ,आटा सहित अन्य आवश्यक खाने पीने की वस्तुओं को घर-घर तक पहुंचाया।

पूर्व मेयर संजय सिंह ने लोगों से अपील की है कि प्रत्येक समर्थ व्यक्ति लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए तथा खुद को सुरक्षित रखते हुए मदद के लिए आगे बढ़े तथा जरूरतमंद लोगों को आवश्यक वस्तु उपलब्ध कराने में अपना अहम योगदान दें ,जिससे कोई परिवार भूखा ना सो जाए ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
बाा

Related posts

तेजस्वी ने CM नीतीश को घेरा तो,JDU के साथ केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी बोला हमला..

Bihar Now

पांचवें चरण के मतदान सम्पन्न होते ही RJD का बड़ा दावा, कहा – आज ध्वस्त हो गए NDA के सारे समीकरण…

Bihar Now

एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती, अभी-अभी एक पोस्टमैन को अपराधियों ने मारी गोली…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो