Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

केंद्र में सरकार राज्य में सरकार अब क्या अमेरिका में सरकार बनेगी तब जाकर मिलेगा किसानों को पानी ।

डेस्क बिहार अजीत कुमार कैमूर

 

कैमूर : में इस वर्ष भी बारिश कम होने से किसानों की धान की रोपनी पूरी तरह से बाधित हो गई है। कर्मनाशा नदी व उससे निकलने वाली कई नहरें पूरी तरह से सूख चुकी है।

वहीं किसानों की गंभीर समस्या को देखते हुए बसपा नेता सतीश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्मनाशा नदी पर राजनीति करने वाले विपक्षी नेताओं की कलई खोल दी है।

बसपा नेता सतीश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया को बताया कि कर्मनाशा नदी पर बने विश्वकर्मा पंप कैनाल का यह मुख्य नहर है और जुलाई माह के पिक सीजन में भी यह नहर सूखी पड़ी है।

इस पंप कैनाल की जब स्थापना हुई थी तब इसका नाम जमानिया पंप कैनाल का नाम रखा गया था। क्योंकि जमानिया गंगा नदी का पानी लिफ्ट करके कर्मनाशा नदी में लाना था। लेकिन जो पूर्ववर्ती जनप्रतिनिधि व उनकी जो सरकारे थी उन्होंने जमानिया से गंगा नदी का पानी लाने की बजाय सिर्फ दिखाने के लिए करोड़ों रुपए का प्रोजेक्ट विश्वकर्मा पंप कैनाल कर्मनाशा नदी में बना दिया। उन लोगों ने भविष्य की ओर ध्यान नहीं दिया इसलिए आज यह कर्मनाशा नदी व नहरें सूखी पड़ी है।

पूर्व में जब सिंचाई मंत्री जगदानंद सिंह थे तो उन्होंने भी कोई ध्यान नहीं दिया। यही नहीं 2 से 3 दिन पहले इसी पंप कैनाल पर पूर्व विधायक अशोक सिंह भी प्रेस कॉन्फ्रेंस किए थे और उन्होंने कहा कि हम गंगा नदी का पानी लाकर रहेंगे। लेकिन हम उनसे पूछना चाहते हैं कि जब वे विधायक थे और केंद्र में मोदी की सरकार उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार थी तब उन्होंने यह पहल क्यों नहीं की क्या अमेरिका में भाजपा की सरकार बनेगी तब गंगा का पानी कर्मनाशा नदी में आएगा।

अब क्या पूर्व भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह अमेरिका में अपनी सरकार बनाएंगे तब जाकर पानी मिलेगा किसानों को ।

 

Related posts

सदन में गूंजा दरभंगा के केशव चौधरी हत्याकांड का मामला, कांग्रेस MLC प्रेमचंद्र मिश्रा व मदन मोहन झा ने उठाया सवाल… मंत्री ने कहा – पीड़ित परिवार को मिली सुरक्षा, मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं…

Bihar Now

नहीं रहे JDU सांसद बैधनाथ महतो, सीएम नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो