Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

देर रात मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, तीन खोखा बरामद, इलाके में दहशत…

बिहार में अपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है।

आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग 

दरअसल, मामला पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन का है। जहां फोरलेन के किनारे स्थित एक दुकान पर अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना अथमलगोला थाना क्षेत्र के फुलेलपुर गांव के पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधी अचानक मौके पर पहुंचे और एक-एक कर तीन राउंड फायरिंग कर दी।

पुलिस ने 3 खोखा किया बरामद

फायरिंग के दौरान एक गोली चाय की दुकान को पार करते हुए पास की गुमटी में जाकर टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। दुकानदार दीपक सिंह की पत्नी ने बताया कि चारों नकाबपोश अपराधी अचानक पहुंचे और बिना कुछ कहे फायरिंग करने लगे।

जांच में जुटी पुलिस 

फायरिंग की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है और मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं आधी रात में फायरिंग से लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपियों की तलाश जारी है।

Related posts

चाणक्य आईएएस एकेडमी में स्पेशल सेशन का आयोजन, सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए सिर्फ ज्ञान की नहीं, एक रणनीतिक दृष्टिकोण की भी जरूरत…

Bihar Now

जेईई-मेन में एलिट का बेहतर प्रदर्शन… उत्सव के माहौल में सराबोर एलिट संस्थान…

Bihar Now

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का डीएम ,एसपी एवं डिस्ट्रिक जज ने किया उद्घाटन

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो