Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पप्पू सहनी फेक इनकाउंटर मामले में सरकार को देना होगा जवाब: मुकेश सहनी 

पटना, 7 मार्च। विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज एक बार फिर मुजफ्फरपुर में पप्पू सहनी इनकाउंटर को लेकर पुलिस पर सवाल खड़ा किया। मुकेश सहनी ने साफ लहजे में कहा कि पप्पू सहनी को फेक इनकाउंटर में हत्या की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि उनकी हत्या क्यों की गई?

उन्होंने आज फेसबुक लाइव आकर कहा कि यदि हत्या हुई, तो हत्या करने वालों पर हत्या के मामले की प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज की गई? हत्या करने वालों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? मृतक के परिवारों को मुआवजा क्यों नहीं मिला? सदस्यों को नौकरी क्यों नहीं दी गई? इन्हीं सवालों को लेकर वीआईपी के कार्यकर्ता 10 मार्च को दिन के 12 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे और इन सवालों का जवाब पुलिस प्रशासन से मांगेंगे।

उन्होंने कहा कि एसपी से मुलाकात कर उनसे यह सवाल किया जाएगा कि पप्पू सहनी के पैर में गोली लगी तो उनका उचित इलाज क्यों नहीं कराया गया?

पूर्व मंत्री सहनी ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि निषाद समाज को कुचलने नहीं दिया जाएगा। बिहार में पिछड़ा समाज जागरूक हो चुका है। आज बिहार में निषाद समाज को पहचान बनाने की जरूरत नहीं है। इस मामले में सरकार को जवाब देना पड़ेगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुजफ्फरपुर आने की अपील करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर जिला कमेटी की लड़ाई में सभी साथ आएं।

उन्होंने कहा कि अभी हमारी उम्र 45 साल है, अगला 30 साल हमारे पास है। हमलोग मजबूती से एकजुट होकर संघर्ष कर अपना संकल्प पूरा करेंगे। उन्होंने हाल की राजनीतिक हलचल को लेकर कहा कि नीतीश कुमार के नाम पर भाजपा सत्ता में आई, लेकिन अब उन्हें बिहार से हटाने के लिए अब राज्यसभा भेजा जा रहा है। बिहार की जनता सब देख रही है, आने वाले समय में भाजपा को जवाब भी देगी।

वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि 11 मार्च को अमर शहीद जुब्बा सहनी शहादत दिवस भी है। मुजफ्फरपुर में अमर शहीद का शहादत दिवस भी मनाया जाएगा.

Related posts

पटना के एसडीओ समेत कई आला अधिकारियों पर केस दर्ज, लाठीचार्ज से खफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने करवाया केस दर्ज

Bihar Now

आपसी विवाद में पीट- पीटकर एक युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

बिहार में एक जिले के DM भी कोरोना पॉजिटिव, मंगलवार को सूबे में 231कोरोना के मामले आए सामने…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो