Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

JDU में निशांत युग की आज से होगी शुरुआत, संजय झा दिलाएंगे पार्टी की सदस्यता…

पटना : बिहार में एक और नेता पुत्र आज से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जदयू की आज सदस्यता ग्रहण कर लेंगे. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा निशांत कुमार को जदयू की सदस्यता दिलाएंगे. पटना जदयू कार्यालय में 1:00 बजे कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक मौजूद रहेंगे और पार्टी के कई बड़े नेता भी शामिल रहेंगे.

कार्यकर्ताओं और जनता की डिमांड निशांत

नीतीश कुमार अपने परिवार को राजनीति से दूर रखते रहे हैं लेकिन अब उनके बेटे निशांत के राजनीति में आने से उन पर भी परिवारवाद का आरोप लगेगा लेकिन जदयू नेताओं का कहना है कि यह नीतीश कुमार का फैसला नहीं है. ये पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बिहार के लोगों की डिमांड हैं. ऐसे में देखना है निशांत लोगों की डिमांड पर कितना खड़ा उतरते हैं.

बड़े नेताओं और विधायकों से निशांत की मुलाकात

पिछले दो दिनों से निशांत लगातार विधायकों से मिल रहे हैं, जहां मुख्यमंत्री आवास में पार्टी के बड़े नेताओं और विधायकों से मुलाकात की. वहीं संजय झा के आवास पर भी निशांत ने कुछ वरिष्ठ युवा विधायकों के साथ बैठक की. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के देख रेख में निशांत की ट्रेनिंग एक तरह से शुरू हो गई है. आने वाले दिनों में निशांत को जदयू की कमान सौंप दी जाएगी, यह भी चर्चा है कि अब निशांत युग की शुरुआत हो जाएगी.

नीतीश कुमार की राह पर निशांत

मुख्यमंत्री आवास में विधायकों, विधान पार्षदों और सांसदों सहित जदयू के तमाम नेताओं की बैठक हुई थी जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में निशांत के राजनीति में आने पर मुहर लगी. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा भी है कि निशांत जदयू की सदस्यता लेने के बाद पूरे बिहार का भ्रमण करेंगे. नीतीश कुमार ने भी यात्रा के माध्यम से ही बिहार में राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी और लालू यादव को बिहार की राजनीति में हास्य पर पहुंच कर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कब्जा जमाया था. कई बड़े फैसले लिए थे, लगातार 20 साल तक मुख्यमंत्री रहे. अब नीतीश कुमार की राह पर ही निशांत चलने वाले हैं.

आज से जदयू का निशांत युग होगा शुरू

एक तरह से जदयू में निशांत युग की आज से शुरुआत हो जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के फैसले के बाद बिहार की राजनीति में नया बदलाव हो रहा है. नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देंगे और नया सीएम बिहार को मिलेगा. वहीं जदयू में भी बड़े बदलाव हो रहे हैं. पिछले 1 साल से निशांत को लेकर यह चर्चा हो रही थी कि राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे. अब जदयू की सदस्यता लेकर विधिवत इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं.

Related posts

Breaking : पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 लोगों को मारी गोली, अपराधियों के बाइक को लोगों ने किया आग के हवाले…

Bihar Now

पटना में बेली रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, स्कूल बस और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, दो की मौत …

Bihar Now

Breaking : रणक्षेत्र में तब्दील हुआ आरा का ये गांव, दो पक्षों में जमकर मारपीट व फायरिंग, एक युवक को लगी गोली, आक्रोशित लोगों कई गाड़ियों को किया आग के हवाले…..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो