Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

जेल के अंदर कैदी की मौत ने बक्सर में मचाया भारी बवाल, आक्रोशित लोगों ने रात तक सड़क को किया जाम…

बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट 

बक्सर : के सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ लिया है। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शहर के ज्योति चौक को जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि जेल में बंद कैदी के साथ मारपीट की गई।

जिससे उसकी मौत हुई। उन्होंने जेल प्रशासन पर लापरवाही और साजिश का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहेथे। बताया जाता है कि शराब तस्करी के एक मामले में बंद कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जेल प्रशासन द्वारा उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पोस्टमार्टम के बाद भी ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने शव को ज्योति चौक पर रखकर सड़क जाम कर दी और जेल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

Related posts

आसानी से तख्तापलट नहीं होने देंगे, मौजूदा सियासी हलचल पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान…

Bihar Now

Best Crypto Casino Refer A Friend Casino Uk

Bihar Now

“लालू यादव के DNA में लूट, डकैती और…’, बीजेपी MP ने बताया क्या है राजद का रोजगार मॉडल !… गिरिराज सिंह का लालू पर बड़ा हमला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो