Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
टॉप न्यूज़बिहारराजनीति

दरभंगा स्नातक मतदाताओं के बीच पहुंचे संभावित उम्मीदवार रजनीकांत पाठक

बेगूसराय जिला अंतर्गत गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र के कोरैय पंचायत भवन में रविवार को स्नातकों के दरबार कार्यक्रम में समाजसेवी रजनीकांत पाठक पहुंचे। रजनीकांत पाठक मिथिला के बेगूसराय जिला के बखरी गांव के रहने वाले हैं।

उनके पिताजी स्वर्गीय दिनेश पाठक समाजवादी आंदोलन के एक सच्चे सिपाही थे। वह स्नातक मतदाता मालिकों से मिलकर कहा 2020 चुनाव के लिए आप लोगों की सहयोग की जरूरत है।

जानकारी के अनुसार पंचायत के मुखिया शंभू झा ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्नातक चुनाव में जागरूकता का अभाव रहता है इस बार सभी वर्ग समूह को जागरूक होकर वोटर बनना होगा। रजनीकांत पाठक जी की उम्मीदवारी की चर्चा विगत 2 वर्षों से चल रही है।

सरपंच रामनरेश सिंह ने कहा दरभंगा निर्वाचन क्षेत्र से समाजसेवी एवं युवाओं के प्रति हर सुख-दुख को अपने कंधों पर लेकर चलने वाले प्रत्याशी ने अपना हुंकार भरा है जिसमें हम सब लोगों को मिलकर सहयोग करने की जरूरत है ताकि एक सुयोग्य उम्मीदवार को विधान परिषद में भेजा जाए।

बैठक में प्रखंड के तमाम जगहों से आए हुए मतदाता मालिक ने एक स्वर में रजनीकांत पाठक के स्नातक क्षेत्र के उम्मीदवारी का समर्थन किया एवं चुनाव में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

प्रदीप झा ,बिहार नाउ, गढ़पुरा

Related posts

पटना में एक युवक की बंद बोरे में अधजला लाश बरामद, अपहरण के बाद जला कर हत्या की आशंका ?…

Bihar Now

गोपाल खेमका के बाद अब एक और कारोबारी का मर्डर, पटना में तृष्णा मार्ट के मालिक विक्रम झा को गोलियों से भूना…!

Bihar Now

पीएम के बिहार दौरे पर RJD ने की सवालों की बौछार, पूछा भागलपुर में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का क्या हुआ ?… बिहार को नासमझ समझने की भूल न करें !

Bihar Now