Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

बाढ़ पीड़ितों के बीच दरभंगा पहुंच सीएम नीतीश कुमार ने साझा किया दर्द, अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश..

बिहार में बाढ़ के कहर को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कई इलाकों के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया है.. इसी कड़ी में सीएम नीतीश कुमार ने आज दरभंगा में भी बाढ़ निरीक्षण करने पहुंचे..जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार आज दरभंगा के शिशो पंचायत में बाढ़ निरीक्षण करने के लिए पहुंचे..

सीएम नीतीश कुमार ने दरभंगा में बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर उनके दर्द को साझा किया साथ ही उन्होंने सरकारी तमाम सुविधाओं को लेकर भी पूछताछ की…कई जगहों पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित भी किया साथ ही उन्होंने कई बाढ़ पीड़ितों के बच्चों को अपने हाथों से बिस्किट भी दी…

बाढ़ को लेकर चल रहे कम्युनिटी किचन का भी उन्होंने हाल जाना साथ ही उन्होंने सही खाना और ससमय पर देने का निर्देश भी दिया…  इस मौके पर दरभंगा के जिलाधिकारी सहित तमाम नेता व अधिकारी मौजूद रहे…

राजू सिंह बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी किए गए सम्मानित…

Bihar Now

दरभंगा में उधार पैसा मांगने पर एक महिला के साथ बदसलूकी, FIR दर्ज .. तफ्तीश में जुटी पुलिस…

Bihar Now

वाणिज्य कर विभाग की बड़ी उपलब्धि, कोविड के बावजूद लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रहण…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो