Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

JEE Advanced 2026 रिजल्ट : गयाजी के शुभम बने नेशनल टॉपर, 360 में से 330 नंबर मिले.

JEE Advanced 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। गयाजी के शुभम कुमार ने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR 1) हासिल की है। शुभम IIT दिल्ली जोन के छात्र हैं। उन्होंने कुल 360 में से 330 अंक प्राप्त किए हैं।

इससे पहले शुभम ने JEE Main 2026 के दोनों सेशन में भी 100 पर्सेटाइल स्कोर किया था। शुभम गया के ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल के छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।

परीक्षा में कबीर छिल्लर ने 360 में से 329 अंक हासिल कर देश में दूसरा स्थान (AIR 2) प्राप्त किया। वहीं, जतिन चाहर ने 319 अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक-3 हासिल की। ये दोनों छात्र भी IIT दिल्ली जोन से हैं।

JEE Advanced 2026 में 1,87,389 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,79,694 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें कुल 56,880 उम्मीदवार सफल रहे हैं। कैंडिडेट jeeadv.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

शुभम के पिता शिव कुमार हार्डवेयर व्यवसाय से जुड़े हैं। मां कंचन देवी गृहिणी हैं। शुभम की सफलता में परिवार के भरोसे और सहयोग की अहम भूमिका रही। उन्हें कोचिंग संस्थान की ओर से 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप भी मिली थी।

शुभम गया शहर के नादरागंज इलाके के निवासी हैं। फिलहाल वे कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। इसकी जानकारी ब्रिटिश स्कूल गुरुकुल के डायरेक्टर भीम राज ने दी।

भीम राज ने कहा, “शुभम की लगन, मेहनत और समर्पण को देखते हुए हमें दो वर्ष पहले ही अंदाजा हो गया था कि वह राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट स्थान हासिल करेगा। जैसा हमने सोचा था, उसने वैसा ही कर दिखाया। यह हमारे स्कूल के लिए बेहद गर्व की बात है ..

इस साल परीक्षा में कट ऑफ बढ़ गया है, इसमें बीते साल 2025 से 18 अंक की बढ़ोतरी हुई है और ये 92 हो गई है। वहीं सब्जेक्ट वाइज कट ऑफ में जनरल कैटेगरी के 8 अंक बढ़े हैं।

एजुकेशन एक्सपर्ट के मुताबिक अनुसार परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट्स में 31.65 फीसदी पास हुए हैं। 187389 विद्यार्थी रजिस्टर्ड हुए थे, जिनमें से 179694 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

जिनमें से 56,880 को काउंसलिंग के लिए क्वालीफाई घोषित किया है इस बार कट ऑफ परसेंटाइल नंबर भी बढ़ा है।

Related posts

नीतीश कुमार पर pk के प्रहार से तिलमिला गए सुशील मोदी…

Bihar Now

नई दिल्ली स्थित बिहार भवन के नियंत्रण कक्ष में आज कितने व्यक्तियों की समस्याओं पर कार्रवाई की गई ?

Bihar Now

बिहार की सड़कों पर आज से दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें, सीएम नीतीश कुमार ने की शुभारंभ..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो