Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

DM डॉ. त्याग राजन एसएम, DM उदिता सिंह, गया के डीएम शशांक शुभांकर समेत बिहार के कुल 8 IAS देश के प्रतिष्ठित 100 IAS अधिकारियों की सूची में हुए शामिल …

रोहतास की डीएम उदिता सिंह, उनके पति गया के डीएम शशांक शुभांकर और पटना के डीएम डॉ. त्याग राजन एसएम समेत देश के प्रतिष्ठित 100 आईएएस अधिकारियों की सूची में शामिल हुए हैं. केंद्र सरकार द्वारा जारी भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की टॉप-100 की सूची में बिहार के 8 आईएएस अधिकारी शामिल हैं.

आईएएस उदिता सिंह 7 सितंबर 2024 को अपना पदभार संभाला था और वे रोहतास जिले की पहली महिला जिलाधिकारी हैं. उदिता सिंह द्वारा योगदान के समय से ही महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिका संवाद कार्यक्रम, दैनिक लोक साक्षात्कार, विधानसभा चुनाव में रोहतास के दस प्रण कार्यक्रम, ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया गया है.

जबकि उनके पति शशांक शुभंकर गयाजी जिला में शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सुधारों को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल की है. उनका भी रोहतास जिला से जुड़ाव रहा है. वे यहां पर सहायक समाहर्ता के तौर पर अपनी सेवा दे चुके हैं.

अपनी उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली, नवाचारपूर्ण सोच तथा जनकल्याण के प्रति समर्पण से न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है. यह उपलब्धि आपकी कर्मनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है. खास बात यह है कि दोनों पति-पत्नी अपनी प्रशासनिक कार्यशैली, नवाचार और जनहित से जुड़े फैसलों के लिए लगातार चर्चा में रहे हैं.

दरअसल, बीते 30 मई को जारी देश के टॉप-100 आईएएस अधिकारियों की सूची में बिहार के आठ अधिकारियों ने स्थान बनाया है. इनमें गया के डीएम शशांक शुभंकर के अलावा उनकी पत्नी और रोहतास की जिला पदाधिकारी उदिता सिंह भी शामिल हैं.

सूची में शामिल अन्य अधिकारियों में पटना के डीएम डॉ. त्याग राजन एसएम, मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा, सहरसा के डीएम दिपेश कुमार, सारण के डीएम वैभव श्रीवास्तव, सीवान के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन का नाम शामिल है.

Related posts

Bihar Now

सड़क दुर्घटना रोकने के लिए बन रही “हेलमेट” जल्द दिखेगी देशभर में

Bihar Now

एक बार फिर मानवता हुआ शर्मसार, शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म, खुलेआम घूम रहा आरोपी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो