Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना खौफ के बीच अपने बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी कर रही महिला पुलिस…

कोरोना के खौफ के बीच जहां पुलिस योद्धा के रूप में काम कर रही है, वहीं महिला पुलिस भी अपनी ड्यूटी निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है…एक ऐसी ही तस्वीर एक ऐसी जगह से आ रही है जहां कोरोना के अभी तक 7 पाज़िटिव मरीज पाए गए हैं.. बावजूद इससे बेखौफ होकर एक महिला पुलिस अपने बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी कर रही है….

सासाराम के मुख्य चौराहा पर ड्यूटी करने वाली पूजा कुमारी बिहार पुलिस की सिपाही हैं। वह प्रतिदिन इस कड़ी धूप में ड्यूटी करती हैं। लेकिन दिक्कत यह है कि पूजा का 11 माह का बच्चा है। जो इन ड्यूटी के समय भी इनके साथ रहता है।

एक तरफ नौकरी की कर्तव्य परायणता तो दूसरी और मां की ममता। दोनों को वह बखूबी साथ निभाती हैं। पूजा कहती है कि प्रतिदिन सड़कों पर 12 घंटे की ड्यूटी उनकी लगती है। इस दौरान छोटा बच्चा घर में बिलख जाता है।

इसलिए उसे लेकर ही वे ड्यूटी पर आती हैं। बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी करनी पड़ती है। जिससे परेशानी तो है। लेकिन मां की ममता है कि बच्चे को छोड़ नहीं सकती।
ऐसे समय में हम आप जब इस बीमारी से बचने के लिए अपने अपने घरों में हैं। वैसे में पूजा कुमारी जैसी सैकड़ों माताएं अपने नन्हे मुन्ने बच्चों को छोड़कर या फिर उसे खुद गोद में लेकर कुछ इसी तरह ड्यूटी कर रही हैं।यही लोग सच्ची कोरोना योद्धा हैं।

)

Related posts

सिवान में जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत !… गांव में मचा कोहराम, ये कैसी शराबबंदी ?…

Bihar Now

संदिग्ध अवस्था में अपने ही घर में मिला युवक का शव

Bihar Now

लॉक डाउन के दौरान ग्रामीण और पुलिस के बीच जमकर झड़प, पुलिस के जवान सहित कई लोग घायल…

Bihar Now