Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेटे के हत्यारों के खौफ से घर बेचने को मजबूर,चिपकाया नोटिस…”सु”शासन पर खड़े हुए सवाल ?…

पटना के पटना सिटी इलाके के शीशा के शिवहर मोहल्ला निवासी सनी गुप्ता की मौत गोली लगने से हो गयी थी। आपको बता दे कि सोमवार की रात लॉक डाउन को लेकर मचे बवाल में वहां असामाजिक तत्वों ने फायरिंग की थी जो छत के बालकनी में खड़े सनी को लगी थी और जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई थी.।

पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के नून का चौराहा शीशा का सिपहर मोहल्ला निवासी सन्नी गुप्ता की हत्या के बाद अभी भी हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं दूसरी तरफ परिजन दहशत में हैं

।वही अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार बेचैन है। और अब सुशासन से भरोसा उठ चुका है। आपको बता दे कि उनके घर के बाहर एक नोटिस चिपका हुआ है जिसके बारे में पूछे जाने पर वह फफक पड़ते हैं। गोपाल बैंड के मालिक गोपाल प्रसाद कहते हैं कि जहां जिंदगी ही सुरक्षित नहीं वहां रह कर क्या करेंगे

।हम लोग घर बेचकर कहीं और चले जाएंगे। 28 वर्षों से इस घर में रह रहे थे हमें क्या पता था 1 दिन बेटा गंवाना पड़ेगा। साथ ही गोपाल प्रसाद ने यह भी कहा कि उनके बेटे की हत्या एक षड्यंत्र के तहत की गई है।
खाजेकलां थाना अध्यक्ष सरोवर खान कहते हैं कि पुलिस अपना काम कर रही है ।सनी गुप्ता के हत्या के मुख्य अभियुक्त मोहम्मद चांद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना से इलाके के लोग सन्न हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है ।पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी मोहम्मद चांद की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

28 वर्षों से शीशा का सिपहर में रहने वाला सन्नी का परिवार दहशत के माहौल में जीने को विवश है ।खानापूर्ति के लिए सुरक्षा की व्यवस्था कर दी गई है ।लेकिन सवाल सुशासन पर विश्वास का है दहशत में किसी परिवार के द्वारा घर बेचने की नोटिस चस्पा कर देना यह जाहिर करता है कि इस परिवार का भरोसा पुलिस और सरकारी सिस्टम से पूरी तरह से उठ चुका है।फिलहाल पुलिस आरोपी को ढूंढ निकालने का दावा कर रही हैं।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

केके पाठक को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, पूर्व शिक्षा मंत्री ने मोबाइल पर पाठक की क्लिप दिखाई

Bihar Now

महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ तेजस्वी यादव का प्रतिरोध मार्च… प्रतिरोध मार्च के जरिए तेजस्वी यादव का शक्ति प्रदर्शन !…

Bihar Now

Bihar Now