Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, दो‌ बसों की टक्कर में 12 लोगों की मौत, 6 घायल …

ओडिशा में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। गंजाम जिले में बीती रात दो बसों की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई और छह घायल बताए जा रहे हैं।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवार को 3-3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है…

बताया जा रहा है कि बरहमपुर में एक स्थानीय मिनी बस और ओएसआरटीसी बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। इसमें 12 लोगों की जान चली गई, जिनमें से सात लोग एक ही परिवार के हैं। यह घटना ओडिशा के गंजाम जिले के दिगहांडी इलाके से सामने हुई है।

बताया जा रहा है कि ओएसआरटीसी की बस रायगढ़ा से भुवनेश्वर जा रही थी। वहीं, पातापुर पुलिस सीमा के अंतर्गत खंडादेउली गांव का एक परिवार दुल्हन को बरहमपुर स्थित ससुराल छोड़ने गया था। शादी की पार्टी के बाद सभी मिनी बस से घर लौट रह थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ओएसआरटीसी बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मिनी बस पलट गई।

Related posts

Bihar Now

वाहन चालकों की फिर आती शामत, मेगा चेकिंग अभियान आज से फिर शुरू, चालकों में मचा हड़कंप…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो