Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

पटना सिविल कोर्ट के जज का एक्सिडेंट… पिता, भाई समेत तीन की मौत, मचा कोहराम… मधेपुरा से लौटने के दौरान हुआ हादसा…

बड़ी खबर सहरसा से है जहां पटना सिविल कोर्ट के जज प्रफुल्ल कुमार सिंह अपने परिवार के साथ हादसे के शिकार हो गए हैं,इसमें जज साहब के पिता,चाचा और भाई की मौत हो गई है जबकि खुद जज के साथ ही कई अन्य जख्मी हैं,जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, पटना सिविल कोर्ट के जज प्रफुल्ल कुमार सिंह अपने परिवार के साथ मधेपुरा जिले के शहजादपुर स्थित अपने साले के फलदान कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपनी चार पहिया गाड़ी से सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सरडीहा गांव स्थित अपना घर लौट रहे थे.

इसी दौरान भटौनी पंचायत के हा मोड़ के निकट जज की गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें तीन लोगो की मौत हो गई। मरने वालों में जज प्रफुल्ल के पिताजी रंजीत कुमार सिंह, चाचा वर्षीय नारत प्रसाद सिंह और चचेरा भाई सचिन कुमार सिंह हैं. हादसे में घायल जज समेत कुल चार घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

वहीं हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है. वहीं हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है..

Related posts

होली और जुम्मे पर सियासी दंगल !… मेयर अंजुम आरा के बयान पर‌ BJP विधायक का पलटवार, कहा – हिन्दुस्तान में हिन्दू सर्वोपरि, जुम्मा साल में 52 बार लेकिन होली एक बार …

Bihar Now

बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, बादलों ने जमाया डेरा; न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार…

Bihar Now

New Zealand Pokie Machine Hack

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो