Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारराष्ट्रीयस्वास्थ्य

चौपाल लगाकर किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

प्रदीप झा/ बेगूसराय

बेगूसराय: जिले के विभिन्न प्रखंडों में कृषि मंत्रालय बिहार सरकार के अंतर्गत कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण  (आत्मा ) के द्वारा रबी फसल बेहतर ढंग से उप जाए जाने को ले पंचायत स्तर पर किसान चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर जन जागरूकता फैलाई जा रही है।

बुधवार को भी गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोरैय पंचायत में मुखिया शंभू झा की अध्यक्षता में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत के किसानों के बीच रबी फसल की बुवाई के तौर-तरीकों तथा खेतों में जैविक खाद के उपयोग कर बेहतर कृषि प्रणाली को अपनाने की सलाह दी गई ।

मुखिया शंभू झा किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा क्योंकि जो किसान रजिस्ट्रेशन करवाएंगे उसे ही कृषि विभाग की संचालित योजनाओं का लाभ मिलेगा । उन्होंने किसानों से बेहतर उपज के लिए जैविक खेती को अपनाने की अपील की।

मौके पर सरपंच रामनरेश सिंह, पंसस विपिन कुमार सिंह ,किसान सलाहकार अरुण कुमार ,समन्वयक मनीष कुमार समेत किसान राम उदगार दास, रामकुमार राय ,सुनील यादव ,संजय कुमार, उपेंद्र यादव ,रामप्रकाश राय समेत सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा प्रकरण पर अभी तक विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की चुप्पी क्यों ?… कहाँ हैं दरभंगा के दरिंदे ?…आज दरभंगा बंद का ऐलान…

Bihar Now

Tax Free Pokies With Bonus For Free

Bihar Now

“मंत्रिमंडल विस्तार में जब इतनी अनिश्चितता, तब लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के सीट बंटवारे में उठापटक तय”

Bihar Now