Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : 86 किलो ब्राउन शुगर जप्त, गुप्त सूचना के आधार पर ऑपरेशन कर बरामदगी…

भारत नेपाल बॉडर से सटे अंतरराष्ट्रीय शहर रक्सौल में कपड़ा के आड़ में नार्कोटिस तस्करी के काले कारोबार का कस्टम ने खुलासा किया है। यह नारकोटिक्स देश के कई बड़े शहर में भेजने की लिए नेपाल से रक्सौल में ला कररखा गया था।

रक्सौल में 258 करोड़ का 86 किलो नार्कोटिस का बड़ा खेप जप्त होने से खुफिया और सुरक्षा एजेंसी सकते में है। रक्सौल कस्टम को गुप्त सूचना मिली थी की रक्सौल बॉर्डर के नजदीक प्रेम नगर मोहल्ला में तस्करी के लिए कपड़ा जमा किया किया है।

सूचना पर कस्टम और एसएसबी ने प्रेम नगर के एक घर में जॉइंट ऑपरेशन सर्च शुरू किया तो 19 बंडल कपड़ा जप्त किया। कस्टम की टीम ने जब बोरा खोलकर जाँच किया तो सन्न रह गए। जाँच में 16 बोरा में कपड़ा और तीन बोरा में पैकेट में पैक कर रखा गया नार्कोटिक्स बरामद हुआ है। जप्त नार्कोटिस का वजन करीब 86 किलो बताया जा रहा है।

बरामद नार्कोटिक्स ब्राउन सुगर बताया जा रहा है। जप्त ब्राउन सुगर को जाँच के लिए भेजा जा रहा है।।ब्राउन शुगर का इंटरनेशनल वैल्यू एसएसबी के अनुसार 3 करोड़ प्रति किलो है। इस हिसाब से जप्त अंतरराष्ट्रीय वैल्यू 258 करोड़ रुपया है वही कस्टम उपायुक्त आशुतोष कुमार सिंह ने जब्त नारकोटिक्स का भारतीय वैल्यू 25 करोड़ के आसपास बताया है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नही हो पाई है। टीम बनाकर मामले जाँच की जा रही हैं।

विवेक कुमार, बिहार नाउ, मोतिहारी

 

 

 

सिंिंिंििंिंिंिंिंिंििंिििं

Related posts

Breaking : बिहार में CBI की रेड, सृजन घोटाले की जांच को लेकर सहरसा में दबिश… बैंक अधिकारी के घर छापा…

Bihar Now

Top Online Pokies And Casinos Of Australian

Bihar Now

“सु”शासन राज में जिंदा जलाकर गर्भवती महिला की हत्या ?… बच्चे की कोख में ही हो चुकी मौत, जिम्मेदार कौन ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो