Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पारस हत्याकांड में कई पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 4 पुलिस अधिकारी सहित कई सिपाही निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही पड़ गई भारी …

पटना : चंदन मिश्रा हत्याकांड : एसएसपी ने शास्त्रीनगर थाना के दो दरोगा और दो सहायक दरोगा समेत कई सिपाहियों को निलंबित कर दिया है.

पटना के एसएसपी ने शास्त्रीनगर थाना के दो दरोगा और दो सहायक दरोगा समेत दो सिपाहियों को निलंबित किया है.निलंबन की कार्रवाई पारस अस्पताल में कुख्यात चंदन मिश्रा की हत्या मामले में पुलिस की लापरवाही के कारण हुई है.कोलकाता के न्यू टाउन इलाके से चंदन मिश्रा की हत्या में शामिल कम से कम पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

बिहार के पटना में पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है. एसएसपी ने शास्त्रीनगर थाना के दो दरोगा और दो सहायक दरोगा समेत 2 सिपाहियों को निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई पारस हॉस्पिटल में कुख्यात चंदन मिश्रा को गोली मारने के मामले में लापरवाही के आरोप में की गई है. इन पुलिसकर्मियों पर जांच में कर्तव्य पालन में लापरवाही का आरोप लगा है.

पटना के एक अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या किए जाने के मामले में कोलकाता के पास ‘न्यू टाउन’ से कम से कम पांच लोगों को शनिवार तड़के गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि पटना पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त छापेमारी के बाद आरोपियों को महानगर के एक आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया.

बता दें कि पटना के पारस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की 17 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में 5 शूटर्स दिखे थे. इन्हें तौसीफ बादशाह लीड कर रहा था.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सभी आरोपी न्यू टाउन में स्थित आवासीय परिसर में एक फ्लैट में छिपे हुए थे. इन पांच आरोपियों में से चार लोग सीधे तौर पर हत्या में शामिल हैं, जबकि ये पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि पांचवें आरोपी ने सिर्फ अन्य आरोपियों को छिपने में मदद की थी या वह भी हत्या में शामिल था. घटना के बाद ये लोग पटना से भागकर कोलकाता आ गए थे.”

Related posts

JDU के पूर्व नेता के घर छापेमारी, हथियार-कारतूस मिले, ड्रग्स भी बरामद, पार्टी का झंडा लगा गाड़ी भी जब्त…

Bihar Now

Fast Withdrawal Casinos Nz

Bihar Now

Breaking : शिक्षक बहाली को लेकर परीक्षा की संभावित तिथि घोषित… BPSC ने जारी की तिथि…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो