Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहार

बिहार : कार से 1.25 करोड़ का स्विस गोल्ड बिस्किट बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सुभाष शर्मा, बिहार नाउ, दरभंगा

दरभंगा में एक कार से दो किलो स्विस सोने का बिस्किट बरामद किया गया है. जिसकी कीमत 1.22 करोड़ रुपये आंकी गई है. दरभंगा के राजे टोल प्लाजा पर की गई कार्रवाई में डीआरआई की मुजफ्फरपुर स्पेशल टीम ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. इनसे पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

दरअसल डीआरआई को सूचना मिली थी कि तस्करी का गोल्ड लाया जा रहा है. जिसके बाद डीआरआई के अधिकारियों ने मुजफ्फरपुर-दरभंगा और दरभंगा-पूर्णिया एनएच पर जाल बिछाकर कड़ी नजर रखी गई. इसी दौरान एक गाड़ी दरभंगा के राजे टोल प्लाजा पर नजर आई.. .

अधिकारियों ने कार को रोक कर तलाशी ली. तब कार के बेसमेंट से सोने के बिस्किट मिले. जिस पर स्विट्जरलैंड लिखा हुआ था. इससे पहले जब डीआरआई की टीम ने तस्करों से पूछताछ की तो वो अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे.कार के बेसमेंट में छुपाकर लाया गया सोना …

सूत्रों के मुताबिक तस्करी का ये सोना कार के बेसमेंट में छुपाकर लाया गया था. स्विट्जरलैंड के सोने की तस्करी बांग्लादेश में की जा रही थी. जिसके मुताबिक बांग्लादेश के तस्कर ने असम के भारत-बांग्लादेश सीमा के पास दरभंगा के तस्करों को ये सोना दिया था. इसके बाद दोनों तस्कर उसे कार से लेकर दरभंगा के लिए रवाना हुए थे…

पूछताछ के दौरान दोनों तस्कर अलग-अलग तरह की बात करते गए और फंसते चले गए. जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ के बाद दोनों ने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर सोने की बिस्किट हैंडओवर किया गया था. जिसके बाद दोनों तस्करों ने कार में बने तहखाने में सोने के बिस्किट को छिपाकर दरभंगा के लिए निकले थे.

Related posts

कोटा मामले में BJP विधायक पर कार्रवाई क्यों नहीं ?… नीतीश सरकार पर आरजेडी का जोरदार हमला…

Bihar Now

Gambling Lobby Australia

Bihar Now

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर खराब होने के पीछे की वजह है BJP – पप्पू यादव

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो