Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Exclusive : एक बार फिर गोलियों की गूंज से सहरसा में सनसनी, एक महिला की गोली मारकर हत्या…

4 महीनेंं पहले भी इस महिला पर अपराधियों ने चलाई थी गोली…

2 दिनों पहले ही जेडीयू नेता की हुई है हत्या …

क्या सो रही है सहरसा पुलिस ?

सदर थाना क्षेत्र के सूबेदारी टोला में अपराधियों ने गोली मारकर लगभग 30 वर्षीय रिना देवी को गोली मारकर हत्या कर दिया है। मृतक रीना की बेटी सोनम ने घटना के सम्बन्ध में कही की आज मेरी माँ गाय के लिये खेत से घास काटकर घर आ रही थी। इसी दौरान घर के पास ही एक मोटर साइकिल पर सवार तीन युवक आया । जब तक हम पहचान पाते तबतक युवक ने मेरी माँ पर गोली चला दिया । जिससे मेरी माँ गोली लगते ही दम तोड़ दी।

बाद में सोनम अपनी माँ के शव को टेम्पू से सदर अस्पताल लाइ। सदर थाना अध्यक्ष ने घटना को पुष्ट करते हुए कहा कि अपराधियों ने गोली मारकर रीना देवी को मौत के घाट उतार दिया है।

 

चार माह पूर्व भी इस महिला पर अपराधियो ने गोली चलाया था । जिसमे घायल भी हुई थी। लेकिन अज्ञात अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। सवाल यह उठता है कि अगर चार माह पूर्व इस महिला पर गोली चली थी, और सदर थाने में मामला भी दर्ज कराया गया था। अगर गम्भीरता से इस केश का अनुसंधान किया जाता तो शायद रीना पर पुनः गोली नही चलता।

कही ना कही पुलिस की शिथिलता के कारण अपराधी का मनोबल बढ़ता जा रहा है , जिसके कारण अपराधी एक से बढ़ कर एक घटना को सफलता पूर्वक अंजाम दे रहा है।

मालूम हो कि मृतक रीना के घर मे उसका पति या कोई पुरुष घटना के समय नही था।। घर मे सिर्फ 12 वर्षीय उसकी बेटी सोनम ही थी। पोस्टमॉर्टम के लिये सदर थाना पुलिस उसके कोई बलिक अविभावक का इंतजार कर रही है।

खबर लिखे जाने तक किसी अपराधी के गिरफ्तारी की सूचना नही है।

बी.एन.सिंह. पप्पन, क्राइम हेड, बिहार नाउ

Related posts

मैदान-ए-जंग में ताल ठोक रहे समाजसेवी “मशकुर आलम” !… उप मुख्य पार्षद पद के लिए पेश की दावेदारी !…

Bihar Now

कोचिंग के बाथरूम में बेहोशी की हालात में मिली छात्रा, गैंग रेप की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

Best Casino Bonus Low Wagering Au

Bihar Now