Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

तमंचे की नोक पर अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मामले में जांच कर कार्रवाई का आदेश…

दरभंगा:  मोबाइल फोन से बनाया गया ये वीडियो तेजी से दरभंगा में वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर डांस कर रही युवती को एक युवक अचानक चूम लेता है. वो युवक भी उसके साथ स्टेट पर डांस परफॉर्म कर रहा था. ये अश्लील वीडियो दरभंगा की पुलिस के हाथ लगा तो सिटी SP योगेंद्र कुमार ने इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए.

 

बताया जा रहा है कि यह विडियो बहेड़ी थाना क्षेत्र के हरहच्चा गांव का है. बीते तीन नवंबर की रात छठ पूजा के अवसर पर गांव के युवकों ने आर्केस्ट्रा प्रग्राम का आयोजन किया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवा नशे की हालत में आर्केस्ट्रा देख रहे थे और अश्लील डांस और गाने पर रह-रह कर हवाई फायरिंग भी कर रहे थे. इसी फायरिंग की आड़ में मंच पर डांस कर रहा युवक युवती को लगातार किस भी कर रहा है.

 

मामले में दरभंगा के सिटी SP योगेंद्र कुमार ने वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा कि ये वीडियो बहेड़ी थाना क्षेत्र का है. संबंधित थाने को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि फायरिंग करने वाले की पहचान कर उसके खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही आर्केस्ट्रा आयोजन कराने वाले लोगों के खिलाफ भी समाज में अश्लीलता फैलाने को लेकर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर कार्रवाई की जाए.

Related posts

कोरोना मरीजों को समय पर इलाज नहीं मुहैया होने पर हाईकोर्ट सख्त, मौलिक अधिकार नहीं मिलना माना जाएगा अपराध… मौजूदा हालात पर नजर रखने के लिए कोर्ट ने तीन कमेटियां गठित की…

Bihar Now

Apps To Earn Money Fast Nz

Bihar Now

DMCH में ब्लड सैम्पल कलेक्ट कर मनमाना पैसा वसूल कर रहे दलाल को परिजन ने पकड़ा, अस्पताल प्रशासन ने दलाल को किया पुलिस के हवाले…

Bihar Now