Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारस्वास्थ्य

DMCH में ब्लड सैम्पल कलेक्ट कर मनमाना पैसा वसूल कर रहे दलाल को परिजन ने पकड़ा, अस्पताल प्रशासन ने दलाल को किया पुलिस के हवाले…

दरभंगा – उत्तर बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल DMCH में दिन प्रतिदिन दलालो का साम्राज्य बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला सोमवार की देर रात की है। जहां ऑर्थोपेडिक विभाग में दो दलाल धूम-धूम कर ब्लड सैम्पल कलेक्ट कर मनमाना पैसा ले रहा था। जिसके बाद वहां पर तैनात परिजन ने दलाल को पकड़ कर हंगामा करने लगे और इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दिया।

सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचकर दलाल को पुलिस के हवाले करते हुए, दलाल के खिलाफ मामला दर्ज करने के तैयारी में जुट गई है। जबकि दूसरा दलाल मौका का फायदा उठाते हर भागने में सफल रहा…

पूरा मामला DMCH के ऑर्थोपेडिक विभाग का है। जहां एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुए राजा शर्मा का पुत्र रमन कुमार का ऑर्थोपेडिक विभाग में चल रहा है। रमन की माँ आरती देवी ने बताया की दिन में उनके पुत्र को देखने आए डॉक्टर ने बोला कि कुछ जांच बाहर से करना पड़ेगा।

अचानक रात को उनके बेड के पास दो लोग ब्लड सैम्पल लेने के लिए आये और जांच के लिए 17 सौ रुपया की मांग करने लगे। लेकिन जब हमने असमर्थता जाहिर की तो उसने हमसे 15 सौ रुपया ले लिया। जिसके बाद बगल के मरीज के परिजन को संदेह हुआ। तो वहां पर तैनात परिजन पूछताछ करने लगे। इस दौरान एक दलाल मौका देखकर फरार हो गया जबकि दूसरा दलाल पकड़ा गया।

वही पकड़े गए दलाल संदीप ने बताया कि वह डॉक्टर आकाश के कहने पर डीएमसीएच के ऑर्थोपेडिक विभाग में ब्लड सैम्पल लेने आया था। उसने बताया कि वह बेता चौक स्थित ए एस पैथो लैब में काम करता है। वह अपने सहयोगी राजकुमार के साथ ब्लड सैम्पल लेने आया था। लेकिन परिजन ने उन्हें पकड़ लिया।

डीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ हरेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए दलाल प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीएमसीएच में इलाजरत मरीज कोई जांच बाहर कराने की इजाजत नही है। वही उन्होंने कहा कि डीएमसीएच में कार्यरत डॉक्टरों को भी बाहर से जांच कराने की इजाजत नही है। इस परिसर में 24 घण्टे जांच की व्यवस्था है। जहाँ बगैर कोई पैसा लिए जांच किया जाता है। वही उन्होंने कहा कि पकड़े गए दलाल को बेंता थाना के हवाले कर दिया गया है।

 

Related posts

BPSC 67वीं परीक्षा के नतीजे घोषित, अमन आनंद ने किया टॉप, 799 उम्मीदवारों का हुआ चयन

Bihar Now

“मन की नहीं,काम की !… जुमला नहीं,हक़ीकत” !… पीएम मोदी पर हमला… नीतीश कुमार को पीएम बनाने की तैयारी में जुटी JDU…

Bihar Now

आपसे एक निर्माणाधीन पुल नहीं संभल रहा मुख्यमंत्री जी और चले हैं विपक्षी एकता का पुल बनाने – विजय कुमार सिन्हा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो