Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार का पीएम बनना तो दूर, बिहार का सीएम बने रहने पर भी संकट… नीतीश कुमार पर “PK” का हमला…

पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर एक बार फिर से तंज कसा है। उन्होंने सीएम नीतीश को सलाह दी है कि तेजस्वी यादव को अभी ही बिहार का सीएम बना दीजिए ताकि 2025 तक तेजस्वी यादव को तीन साल तक काम करने का मौका मिल जाए और राज्य की जनता को उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें वोट देने का मौका मिले।

उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए ये भी कहा कि 2020 के चुनावों के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है न कि जेडीयू…

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए आगे कहा कि बिहार कोई नीतीश कुमार की जागीर नहीं है, जिसको अपना चेहरा बनाना है बना दे।

नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने की चर्चा मुझे कहीं नहीं सुनाई दे रही है। उनकी विश्वसनीयता आज की तारीख में ऐसी हो चुकी है कि उनका पीएम बनना तो दूर उनके बिहार का सीएम बने रहने पर भी संकट है।

Related posts

खतरे की घंटी की ओर बिहार,चंद घंटों में सामने आए 19 नए मामले, 96 और लोगों के संक्रमित होने का शक…

Bihar Now

बिहार के 11 जिलों में आंधी-वज्रपात के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

Bihar Now

पुलिस का बर्बर चेहरा आया सामने , पुलिस ने की सरेआम एक महिला की पिटाई, वीडियो वायरल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो