Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

चुनाव से पहले 10 लाख सरकारी नौकरी देने का ऐलान : डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, तेजस्वी यादव को बताया बच्चा

BIHAR NOW NEWS DESK PATNA :बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सरकारी नौकरी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। बिहार एक्सपो में पहुंचे सम्राट चौधरी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार 10 लाख सरकारी नौकरी लोगों को दी। इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने कई और भी बड़ी घोषणाएं की।

चुनाव से पहले 10 लाख सरकारी नौकरी देने का ऐलान

सम्राट चौधरी ने कहा कि रोजगार तो हमने 94 लाख लोगों को देने की बात कही थी। इसके साथ ही 10 लाख सरकारी नौकरी देने और उसे पूरा करने का वादा किया है। इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार किया और कहा कि अब वे सत्ता से बाहर हो गये हैं, तब उन्हें अधिकारियों की मनमानी याद आ रही है। तेजस्वी यादव के माता-पिता 15 साल तक बिहार पर राज किए हैं, आखिर बिहार बर्बाद है तो किसके कारण?

तेजस्वी यादव को बताया बच्चा

वहीं, सम्राट चौधरी ने तेजस्वी की चुनौती पर कहा कि मैं स्पष्ट बता देता हूं कि आगामी चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल लड़ेगा अच्छा लेकिन हारेगा 2-2 लाख से अधिक वोट से। वहीं, तेजस्वी यादव के इस बयान पर कि हमारी रैली को देखकर बीजेपी डर के मारे अपने केन्द्रीय नेताओं को बिहार बुला रही है। इसपर सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को बच्चा कहा।

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि बच्चे खिलौने से खेल रहे हैं, अभी खेलने दीजिए। उनपर अधिक कमेंट नहीं करना चाहते हैं।

Related posts

“मुख्यमंत्री नीतीश के पास बिहार के लोगों की चिंता करने के लिए फुर्सत नहीं, सिर्फ I.N.D.I.A के संयोजक बनने की चिंता” …

Bihar Now

BreakingNews : बिहार में 16 मई तक जिम, स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम बंद… कोरोना को लेकर सरकार का बड़ा फैसला..

Bihar Now

70वीं BPSC का फाइनल रिजल्ट जारी,श्रद्धा पांडेय ने किया टॉप…दरभंगा की बेटी प्रिया ने लहराया परचम,10 वीं रैंक लाकर बढ़ाई मिथिला की शान …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो