Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

प्रशांत किशोर पर बड़ा सियासी हमला, “बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर कहीं भी रेस में नहीं ” !…

पटना : बांकीपुर उप विधानसभा चुनाव में एक तरफ जहां बीजेपी ने अपने प्रत्याशी नीरज कुमार को उतारा है तो दूसरी तरफ खुद जन स्वराज के संस्थापक प्रशांत किशोर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रशांत किशोर का दावा है की बांकीपुर की जनता इस बार बीजेपी को सबक सिखाएगी और उनके द्वारा उतारे गए कैंडिडेट की जमानत भी जप्त कर लेगी।

तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के कैंडिडेट नीरज कुमार के समर्थन में जन सुरज छोड़कर आए गोपाल सिंह ने कहा कि लड़ाई में प्रशांत किशोर कहीं भी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक पार्टी है और यह विश्व की सबसे बड़ी संगठनात्मक पार्टी है ।‌‌

जहां प्रशांत किशोर लगातार सरकार पर हमलावर हैं तो वहीं प्रशांत किशोर यह बताएं की हमारे परिवार के पर दादा ने बांकीपुर की जनता को दयानंद बालिका उच्च विद्यालय बना कर दिया है और यह अपने आप में एक माइलस्टोन है । तो वहीं दूसरी तरफ प्रशांत किशोर यह बताएं कि उन्होंने आज तक या फिर उनके परिवार के लोगों ने बांकीपुर की जनता के लिए एक भी कोई ऐसा काम किया है जिससे उन्हें या उनके परिवार को याद किया जाए।

Related posts

सीएम नीतीश कुमार के आवास में कोरोना की एंट्री, भतीजी हुई कोरोना पॉजिटिव…

Bihar Now

पटना के NMCH मेंं बच्चे की मौत के बाद हंगामा, परिजन और डॉक्टर के बीच झड़प, हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टर…

Bihar Now

राज्यपाल से सम्मानित होने पर डॉ आमोद झा का किया गया नागरिक अभिनंदन, सामाजिक सरोकार को लेकर हुए सम्मानित…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो