Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में लगातार गिर रहे पुल पर मंत्री अशोक चौधरी का अजीबोगरीब बयान !… “ये विभाग तो पहले तेजस्वी के पास था, पूछा – बताइए जिम्मेदार कौन” ?…

बिहार में पुल के गिरने का सिलसिला जारी है … पिछले 15 दिनों में अभी तक 12 पुल ध्वस्त हो चुके हैं …इसी बीच बिहार में लगातार गिर रहे पुल को लेकर नीतीश सरकार काफी अलर्ट हो गई है …

लेकिन लगातार गिर रहे पुल को लेकर राज्य सरकार के संबंधित विभाग व ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है … मंत्री अशोक चौधरी ने सूबे में गिर रहे पुल को लेकर सीधे तौर पर तेजस्वी यादव को जिम्मेदार ठहराया है …

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि ये विभाग राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पास था..और तेजस्वी यादव इसके मंत्री थे…जबसे JDU के पास ये विभाग आया ,उसके बाद लोकसभा चुनाव हुआ और अभी 20 दिन का समय मिला है ऐसे में आप बताएं कि कौन इसके लिए जिम्मेदार है…इसकी जिम्मेदारी 20 दिन वाली पार्टी की है या फिर डेढ़ साल से जिसके पास यह विभाग था….

वहीं मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि राज्य के सभी पुलों के मेंटेनेंस की पॉलिसी लाने की बात चल रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्य में अलग-अलग विभाग के जितने भी पूल हैं, उन सभी पुलों को लेकर मेंटेनेंस पॉलिसी लाई जाए.

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, “राज्य के नए और पुराने पूलों की स्थिति क्या है, उनकी मेंटेनेंस की स्थिति क्या है, इन सभी मामलों को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है. साथ ही मुख्यमंत्री सेतु योजना जिसे 2016 में बंद कर दी गई थी, उसे एक बार फिर से शुरू करने की योजना बनाई जा रही है.”

पूल गिरने की घटनाओं पर सख्ती बरतने का जिक्र करते हुए बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, “कई जगहों पर नदी का रूट बदल गया जिसकी वजह से इस तरह की घटनाएं हुई है. कई जगहों पर सेंटरिंग गिरने की वजह से भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं.” उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार काम कर रहे थे उस पर सरकारी धन के दुरुपयोग को लेकर FIR दर्ज किया जाएगा. हालांकि ठेकेदार पर FIR को लेकर प्रोविजन नहीं है, लेकिन अगर इस तरह की घटना होती है तो सरकारी धन के दुरुपयोग का निश्चित रूप से हम FIR करेंगे.

राज्य में लगातार गिरते पूल को लेकर विपक्ष भी सत्ता पक्ष पर लगातार हमला कर रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर सरकार पर हमला किया कि राज्य में 18 जून से लेकर 12 पुल तबाह हो चुके हैं. पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार इन उपलब्धियों पर लगातार खामोश और निरुत्तर हैं. वे बस यह सोच रहे हैं कि इस मंगलकारी भ्रष्टाचार को जंगलराज में कैसे परिवर्तित करें?

इस बीच बिहार में लगातार गिरते और ढहते पूल को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई गई है जिसमें कोर्ट से बिहार के सभी कमजोर पुलों और निर्माणाधीन पुलों का उच्च स्तरीय संरचनात्मक ऑडिट कराए जाने और कमजोर पूलों को ध्वस्त करने का निर्देश दिए जाने की मांग की गई है….

Related posts

कोरोना काल में बार बालाओं के साथ ठुमके… कोविड प्रोटोकॉल का खुलेआम उल्लंघन… शादी की शालगीरह मनाते रसूखदार, ठेंगे पर कनून व्यवस्था !…

Bihar Now

कोशी के लाल ने लहराया परचम,10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में मिला गोल्ड मेडल

Bihar Now

जिले के 4489 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई की रस्म…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो