Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

छठ पूजा 2022 : बिहार से बाहर कर रहे हैं छठ, तो डाक विभाग उपलब्ध कराएगा पूजन सामग्री

पटना: बिहार डाक परिमंडल ने लोक आस्था का महापर्व ‘छठ पूजा’ की पूजन सामग्रियों को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए एक नए पहल की शुरुआत की है. इसके तहत छठ पूजा के लिए डाक विभाग इस बार पूजन सामग्री स्टार्ट-अप , बिहार की बेटी, बुनकर, शिल्पकार, कुम्हार, चित्रकार, दस्तकार आदि के साथ मिलकर पटना स्थित प्रमुख डाकघरों में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराएगा. बुधवार को इस पहल का शुभारंभ पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर में किया गया.

बिहार परिमंडल पटना के मुख्य डाक महाध्यक्ष किशन कुमार शर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए लोक आस्था का महापर्व “छठ पूजा” की पूजन सामग्रियों को एक ही स्थान पर डाकघर के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है.

पटना के प्रमुख डाकघर पटना जीपीओ, बांकीपुर और लोहिया नगर में यह बिक्री के लिए उपलब्ध है. वहीं पूर्वी प्रक्षेत्र भागलपुर के पोस्टमास्टर जनरल मनोज कुमार ने लोक आस्था के प्रेस वार्ता के दौरान पर्व के महत्व पर अपनी बातों को रखा.

Related posts

उपचुनाव के लिए मतदान शुरु, 24 अक्टूबर को मतगणना…

Bihar Now

अगर संसद में नहीं घुस पाते तो दूसरा प्लान भी था आरोपियों के पास !… पूछताछ में खुलासा

Bihar Now

ओडिशा ट्रेन हादसे में 280 लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने जताया शोक, पीड़ित परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो