Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सीएम हाउस के सामने एक युवक ने की आत्मदाह की कोशिश…

पटना. मुख्यमंत्री आवास के सामने उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक ने आत्मदाह करने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि सीएम हाउस के बाहर हुए इस हंगामें में युवक का हाथ जल गया. फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है.

युवक का नाम अभिजीत शर्मा है जो हाजीपुर का रहनेवाला है. अपनी मौसी अर्चना की डेंगू से हुई मौत से युवक काफी परेशान था. युवक का आरोप है कि पीएमसीएच प्रबन्धन ने मौसी की बीमारी को जांच रिपोर्ट में डेंगू नहीं बताया था,  लेकिन बाद में जब ये निजी हॉस्पिटल में मौसी को लेकर गया तो हॉस्पिटल ने मौसी की बीमारी को डेंगू बताया. इलाज के क्रम में मौसी की मौत हो गई थी.

बता दें कि तब युवक मौसी की मौत के लिए पीएमसीएच प्रबन्धन को जिम्मेवार ठहराते हुए पीएमसीएच के डॉक्टरों, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री पर केस दर्ज करवाने के लिए पीरबहोर थाने पहुंच गया था. लेकिन, पीरबहोर थानाध्यक्ष ने कहा था कि जहां मच्छर काटा है वहीं इलाज होगा.

Related posts

पीएम मोदी औरंगाबाद और बेगूसराय में देंगे बड़ी सौगात, मंच पर साथ होंगे सीएम नीतीश

Bihar Now

20 अप्रैल के बाद लॉक डाउन के दौरान सशर्त NH पर खुलेगा ढ़ाबा…

Bihar Now

सीएम नीतीश कुमार ने दी प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं…

Bihar Now